1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli Dance Video: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Virat Kohli Dance Video: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 17, 2022 04:01 pm IST,  Updated : Jul 17, 2022 04:01 pm IST

Virat Kohli Dance Video: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान कोहली मैदान पर जमकर मजे करते नजर आए।

Virat Kohli dancing at Old Trafford, Manchester - India TV Hindi
Virat Kohli dancing at Old Trafford, Manchester Image Source : TWITTER

Highlights

  • भारत - इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में तीसरा वनडे
  • तीसरे और अंतिम मैच में होगी सीरीज के विजेता का फैसला
  • विराट कोहली ने तीसरे वनडे से पहले फील्ड पर किया डांस

Virat Kohli Dance Video: विराट कोहली मुश्किल वक्त से रुबरु हैं। खासकर 2022 में वे अपने बल्ले से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस साल हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें एडिशन में वे कोई भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। इसके बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटने पर भी उनका संघर्ष जारी रहा। इंग्लैंड के जारी दौरे पर वे अपनी पांच पारियों में से एक में भी 20 रन से ऊपर का स्कोर नहीं कर सके। सीरीज के दूसरे वनडे में उन्होंने शुरुआत अच्छी की पर 16 रन से आगे नहीं बढ़ सके। ऐसे में, रविवार को मैनचेस्ट में खेले जा रहे तीसरे वनडे में उनके पास एक बड़ी पारी खेलने और फॉर्म में वापसी का एक महत्वपूर्ण मौका होगा।

काहली के फॉर्म से संघर्ष पर लगातार बहस जारी है। पूर्व महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव तो पहले ही उन्हें टीम से बाहर किए जाने की सलाह दे चुके हैं। लेकिन 33 साल के विराट ने इस खराब दौर में भी खुद को उत्साह और जोश से लबरेज कर रखा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में फील्डिंग के दौरान वे भारतीय फैंस से बातचीत और हंसी मजाक करते नजर आए थे।

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान कोहली मैदान पर जमकर मजे करते नजर आए। उन्होंने फील्ड पर डांस किया और कैमरे की तरफ देखकर मजाकिया भाव – भंगिमा बनाई।

इससे पहले, शनिवार को विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था। इसका सिर्फ एक शब्द का कैप्शन है, जिसके गहरे मायने हो सकते हैं। उन्होंने लिखा था- “पर्सपेक्टिव”, यानी परिप्रेक्ष्य या संभावना या फिर योजना। उनके पोस्ट में लगी तस्वीर में एक प्रेरणादायी लाइन भी लिखी थी- “अगर मैं गिर गया तो? ओह, लेकिन डार्लिंग, अगर तुम उड़ने लगो तो?”

उनके इस ट्वीट के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें गौरवान्वित होना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो हासिल किया है वह कई लोगों का सपना हो सकता है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने नवंबर 2019 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है। उन्होंने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए डे-नाइट टेस्ट में लगाया था।

     

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल