Rohit Sharma and Virat Kohli Injury: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई और बेंगलुरु के दिग्गज प्लेयर्स चोटिल हो गए और चोट की वजह से उन दोनों को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा है। दरअसल RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली दूसरी पारी में फील्डिंग के नहीं आए। वह टखने की चोट की वजह से फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं दिखे। वहीं जब रन चेज में रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्हें हैमस्ट्रिंग में इंजरी हुई और इस वजह से वो भी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।
विराट कोहली को लेकर कॉमेंटेटर ने दी जानकारी
विराट कोहली को लेकर कॉमेंटेटर साइमन डॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके टखने में चोट लगी और वह इस चोट की वजह से मैदान पर फील्डिंग नहीं कर रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा को लेकर बात करें तो उन्हें बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग में दिक्कत महसूस हुई। उन्हें ये चोट पांचवें ओवर में रन लेने के दौरान लगी। वे 13 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे तभी उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए। अगर उनकी चोट ठीक हुई और जरूरत पड़ी तो रोहित शर्मा दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक अच्छी लय में दिखे हैं विराट
वहीं विराट कोहली का चोटिल होना RCB के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। विराट कोहली इस सीजन अब तक जबरदस्त लय में दिखे हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और चारों मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। आईपीएल 2026 में वह 4 मैचों में 59.66 के औसत से 179 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 69 रन का रहा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में भी उन्होंने 50 रन बनाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया। ऐसे में RCB की टीम और उनके फैंस चाहेंगे कि उनकी ये चोट ज्यादा गंभीर न हो और वह अगले मैच से पहले फिट हो जाएं।
रोहित भी इस सीजन दिखे हैं अच्छी लय में
वहीं रोहित शर्मा का भी चोटिल होना मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका है। रोहित ने भी इस आईपीएल में कुछ मैचों में अच्छी पारी खेली है। उन्होंने भी अब तक इस सीजन में चार मैचों की चार पारियों में 59.66 के औसत से 179 रन बनाए हैं। रोहित की ये चोट कितनी गंभीर है इसका पता नहीं चल पाया है। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि वह जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करें।
यह भी पढ़ें
IPL में विराट कोहली से आगे निकले शुभमन गिल, LSG के खिलाफ मैच में हासिल किया बड़ा मुकाम
विराट कोहली ने बनाया नया रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी