Virat Kohli Record: विराट कोहली आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक जबरदस्त लय में दिखे हैं। विराट 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की। इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान विराट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन भी पूरे कर लिए। मुंबई के खिलाफ वह 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि उन्होंने ये रन मुंबई के खिलाफ आईपीएल और चैंपियंस लीग (CLT20) को मिलाकर बनाए हैं। विराट ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की और फिल साल्ट के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हासिल किया बड़ा मुकाम
मुंबई इंडियंस के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर विराट कोहली पहुंच गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम है केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ 21 मैच में 977 रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टी20 में 28 मैच में 901 रन बनाए थे। अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 888 रन बना चुके हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। वहीं पांचवें नंबर पर सुरेश रैना ने 850 रन बनाए थे और वह पांचवें नंबर पर हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली: 1019* रन
- केएल राहुल: 977 रन
- शिखर धवन: 901 रन
- अजिंक्य रहाणे: 888 रन
- सुरेश रैना: 850 रन
फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच हुई 120 रन की साझेदारी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 65 बॉल पर 120 रन की साझेदारी हुई। RCB को पहला झटका फिल साल्ट के रूप में लगा, वह 36 बॉल पर 78 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाए। सॉल्ट और कोहली के बीच 120 रनों की साझेदारी IPL में MI के खिलाफ RCB के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है; इससे पहले 2023 में बेंगलुरु में फाफ डु प्लेसिस और कोहली ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े थे।
यह भी पढ़ें
जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, ये आंकड़ा हासिल करने वाले बने सिर्फ 5वें खिलाड़ी
IPL में विराट कोहली से आगे निकले शुभमन गिल, LSG के खिलाफ मैच में हासिल किया बड़ा मुकाम