1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-विराट का विशाखापट्टनम के मैदान पर ये धांसू रिकॉर्ड, अब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खैर नहीं!

रोहित-विराट का विशाखापट्टनम के मैदान पर ये धांसू रिकॉर्ड, अब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खैर नहीं!

 Written By: Govind Singh
 Published : Mar 18, 2023 01:29 pm IST,  Updated : Mar 18, 2023 01:29 pm IST

Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली का विशाखापट्टनम के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है। यहीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाना है।

Rohit Sharma - India TV Hindi
Rohit Sharma And Virat Kohli Image Source : GETTY

India vs Australia 1st ODI: भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 5 विकेट से शानदार अंदाज में जीत लिया। टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन पारियां खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 19 मार्च को विशाखापट्टनम के वाईजैक मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत के दो स्टार खिलाड़ियों का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। इन खिलाड़ियों की गिनती क्रिकेट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स के बारे में। 

इस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

विशाखापट्टनम के मैदान पर भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। इस मैदान पर उनका बल्ला जमकर आग उगलता है। वाईजैक के मैदान पर उन्होंने 6 मैचों में 556 रन बनाए हैं, जिसमें 3 आतिशी शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 157 रन है और उनका औसत 111.20 है। उन्होंने साल 2010 में इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली थी। 

इस प्लेयर के नाम है सर्वश्रेष्ठ स्कोर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों की वजह से नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरे वनडे मैच में उनकी वापसी होगी। विशाखापट्टनम के मैदान पर उन्होंने 6 मैचों में 342 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है और उनका औसत 68.40 है। इस मैदान पर किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम ही है। उन्होंने यहां 159 रनों की पारी साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी। 

विशाखापट्टनम के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी: 

विराट कोहली-6 मैचों में 556 रन

रोहित शर्मा- 6 मैचों में 342 रन
महेंद्र सिंह धोनी- 7मैचों में 260 रन
युवराज सिंह- 4 मैचों में 196 रन
शिखर धवन- 4 मैचों में 164 रन

विशाखापट्टनम के मैदान पर भारतीय टीम ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत हासिल की है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक मैच टाई रहा है। भारत को इस मैदान पर 24 नवंबर 2013 को आखिरी हार मिली थी। टीम इंडिया इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल