1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने एक झटके में ध्वस्त किया रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड, अब सचिन नहीं; ये खिलाड़ी रह गया आगे

कोहली ने एक झटके में ध्वस्त किया रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड, अब सचिन नहीं; ये खिलाड़ी रह गया आगे

 Published : Mar 04, 2025 07:24 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 07:31 pm IST

Virat kohli: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार फील्डिंग की है और उन्होंने दो बेहतरीन कैच पकड़े हैं।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

Virat Kohli Catches In ODI: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीतने के लिए 265 रनों का टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने अर्धशतक लगाए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सम्मानजक स्कोर तक पहुंच पाई। मैच में दो कैच लेते ही विराट कोहली ने एक खास कमाल कर दिया है। 

रिकी पोंटिंग को कर दिया पीछे

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जोस इंग्लिस और नाथन एलिस के कैच पकड़े। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए हैं। पहले पोंटिंग वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में दूसरे नंबर पर थे। अब कोहली दूसरे पर और पोंटिंग तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। कोहली ने वनडे क्रिकेट में 161 कैच और पोंटिंग ने 160 कैच लपके हैं। 

वनडे क्रिकेट में कोहली से अब कैच लेने के मामले में सिर्फ महेला जयवर्धने आगे हैं। जयवर्धने ने वनडे क्रिकेट में कुल 218 कैच हासिल किए हैं। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 140 कैच पकड़े हैं। 

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी: 

  • महेला जयवर्धने- 218 कैच
  • विराट कोहली- 161 कैच
  • रिकी पोंटिंग- 160 कैच
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन- 156 कैच
  • रोस टेलर- 142 कैच

फिट प्लेयर्स में होती है कोहली की गिनती

विराट कोहली की फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता, जब कोहली खड़े हों और गेंद उन्हें पार कर जाए। कोहली ने डाइट और डेली रूटीन को सही करके अच्छी फिटनेस हासिल की है। 36 साल की उम्र में भी उनकी ऊर्जा युवाओं को प्रेरित करती है। वह बल्लेबाजी करते समय पर भी सिंगल्स और डबल्स बहुत ही तेजी के साथ भागते हैं। 

मोहम्मद शमी ने हासिल किए तीन विकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेमीफाइनल मैच में भारत को जीतने के लिए 265 रनों का टारगेट दिया है। टीम के लिए स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। स्मिथ ने 73 रन और कैरी ने 61 रनों की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 33 गेंदों में 39 रन बनाए। इनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 29 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 264 रनों तक पहुंचने में सफल हो पाई। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट हासिल किए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल