1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सबसे पहले 7000 IPL रन बनाकर भी खुश नहीं विराट, बड़े रिकॉर्ड पर दिया ये रिएक्शन

सबसे पहले 7000 IPL रन बनाकर भी खुश नहीं विराट, बड़े रिकॉर्ड पर दिया ये रिएक्शन

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 06, 2023 11:32 pm IST,  Updated : May 06, 2023 11:32 pm IST

विराट कोहली ने सबसे पहले 7 हजार आईपीएल रन बनाने के बाद एक बड़ा बयान दिया।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

DC vs RCB: आईपीएल 2023 के 50वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम थी। इस मैच में दिल्ली की टीम ने आरसीबी को 7 विकेट से मात दी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली। इस मैच में हालांकि आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। जिसके बाद उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया। 

7000 रन बनाकर भी खुश नहीं कोहली

विराट कोहली शनिवार को आईपीएल इतिहास में 7000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए, लेकिन इस सुपरस्टार बल्लेबाज के लिए यह उनके शानदार करियर की ‘एक और’ उपलब्धि भर ही है। कोहली ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद कहा कि वो कड़ी मेहनत करना जारी रखना चाहते हैं। कोहली ने फिरोजशाह कोटला मैदान में सीजन का अपना छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 गेंद में 55 रन की पारी खेली। 

शानदार पारी के बाद दिया बड़ा बयान

कोहली ने कहा कि मैं अपनी टीम के लिए जो करने की कोशिश कर रहा हूं उस यात्रा के दौरान 7000 रन सिर्फ एक और उपलब्धि है। जब आप अपनी टीम के लिए कुछ करने की कोशिश करते हैं तो यह एक अच्छा नंबर होता है। कोहली ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद अपने 233वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच से पहले उनके नाम 6,988 रन थे। 

कोच के छुए थे पैर

कोहली ने कहा कि मैं कड़ी मेहनत जारी रखना चाहता हूं। कोहली का परिवार और उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। उन्हें मैच से पहले अपने कोच के पैर छूते देखा गया। भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘यह एक विशेष क्षण था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल