1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: 'साइड में आ तेरे को बताता हूं', कोहली ने याद किया इशांत शर्मा से जुड़ा मजेदार किस्सा

IPL 2025: 'साइड में आ तेरे को बताता हूं', कोहली ने याद किया इशांत शर्मा से जुड़ा मजेदार किस्सा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 09, 2025 05:55 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 05:55 pm IST

IPL का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था, जिसके पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच भिड़ंत हुई थी।

Virat Kohli - India TV Hindi
विराट कोहली और इशांत शर्मा Image Source : GETTY

विराट कोहली ने हाल ही में 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में इशांत शर्मा के साथ स्लेजिंग के अपने मजेदार पल को याद किया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के आत्मविश्वास और स्टारडम से उत्साहित और नए हेयरस्टाइल के साथ इशांत ने उन्हें परेशान करने की कोशिश की और उन्होंने भी इसका करारा जवाब दिया, हालांकि उन्होंने माना कि यह सब खेल का हिस्सा था।

RCB ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2008 सीजन के पहले मैच में केकेआर की मेजबानी की थी। इस मैच में आरसीबी की ओर से खेल रहे विराट कोहली और कोलकाता की ओर से खेल रहे इशांत शर्मा के बीच मजेदार नोंकझोंक देखने को मिली थी। इस घटना के बारें में कोहली अब मजेदार खुलासा किया है। 

कोहली ने बताया मजेदार किस्सा

कोहली ने जियो हॉटस्टार के शो '18 कॉलिंग 18' में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उस मैच में इशांत उन्हें स्लेजिंग कर रहा था। वह तब ऑस्ट्रेलिया से आया था, उसने हेयर कलर करवाया था। उस वक्त वह थोड़ा स्टार बन गया था। तब कोहली ने इशांत से कहा- साइड में आ तेरे को बताता हूं मैं। लेकिन यह सब मजेदार था और खेल का हिस्सा था। उन्हें उस मैच में बहुत दबाव फील हुआ, क्योंकि उन्होंने पहले कभी भरे हुए स्टेडियम के सामने नहीं खेला था। वह वास्तव में बहुत घबराए हुए थे। उन्हें अभी भी याद है कि वह अपना गार्ड मार्क कर रहे थे और मैदान की तरफ देख रहे थे।

तब समझ आया कि दबाव क्या होता है

विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बारे में कहा कि उन्होंने कभी भी उस तरह की भीड़ या उस तरह के माहौल में नहीं खेला था। लेकिन उनके लिए सबसे दिलचस्प बात, जिसके बारे में उन्होंने कभी बात नहीं की, वह यह है कि इशांत और उन्होंने अपना सारा क्रिकेट एक साथ खेला है। कोहली ने कहा कि वह इशांत के साथ बहुत खेले हैं, लेकिन उस मैच में जब वह उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे, तो उन्हें लगा कि वो एक अलग लेवल के गेंदबाज है। उन पर दबाव था। अब आप समझ गए होंगे कि माहौल क्या कर सकता है। उनका मतलब है कि अगर वो उन्हें नेट्स में खेलते हैं, तो नहीं डरेंगे। लेकिन वहां उन्हें लगा कि वह इशांत के खिलाफ हिट नहीं लगा पाएंगे क्योंकि दबाव बहुत था और एक विकेट गिर गया था। तब उन्हें समझ आया कि दबाव क्या होता है और बड़े मैच में माहौल क्या होता है।

KKR ने दर्ज की थी धमाकेदार जीत

IPL 2008 के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 220 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में ब्रैंडन मैकुलम ने 158 रनों की पारी खेली थी। कोलकाता के स्कोर के जवाब में आरसीबी की टीम 15.1 ओवर में महज 82 रनों पर ढेर हो गई थी। आरसीबी के सिर्फ 2 ही खिलाड़ी डबल डिजिट तक पहुंच पाए थे। वहीं, इशांत शर्मा ने RCB के कप्तान राहुल द्रविड़ को आउट कर एक विकेट अपने नाम किया था। इस मैच में कोहली के बल्ले से सिर्फ एक रन आया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल