1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli: विराट कोहली ने ग्राउंड में किया ये काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Virat Kohli: विराट कोहली ने ग्राउंड में किया ये काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

 Written By: Govind Singh
 Published : May 06, 2023 08:09 pm IST,  Updated : May 06, 2023 08:09 pm IST

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच से पहले विराट कोहली ने मैदान पर ऐसा काम किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : IPL

IPL 2023 में इस समय आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने अपने के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छुए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विराट कोहली ने किया ये काम 

मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छुए हैं। वह स्टेडियम में बल्ला लेकर आ रहे हैं। फिर इसके बाद वह बचपन के कोच से कुछ बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बहुत ही पसंद कर रहे हैं। 

विराट कोहली ने आईपीएल में किया कमाल 

विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन के आंकड़े तक पहुंचते ही वह आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वो ऐसा करने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने ये कारनामा अपनी आईपीएल करियर की 225वीं पारी में किया। कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनके बाद शिखर धवन हैं जिन्होंने 6536 रन बनाए हैं। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, राइली रूसो, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल