Highlights
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आखिरी मैच में कोहली ने खेली शानदार पारी
- तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली ने 48 गेंदों पर खेली थी 63 रन की शानदार पारी
- मैच के बाद विराट कोहली का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
Virat Kohli Video : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है, लेकिन हमेशा की तरह जब ये दोनों टीमें सामने आईं तो मुकाबले रोचक तो हुए ही, साथ ही मैच के बाद भी कुछ ऐसे क्षण देने के लिए मिले, जो याद रखे जाएंगे। सीरीज में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस बार भी रन बनाए और कमाल की बल्लेबाजी की। विराट कोहली का गया हुआ फार्म एशिया कप 2022 में ही आ गया था, अब वे उसे जारी रखे हुए हैं। इस बीच आखिरी मैच के बाद विराट कोहली का एक नया वीडियो सामने आया है। वैसे तो कोहली अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो सुर्खियों में आ जाता है, इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है।
आखिरी मैच में विराट कोहली ने खेली थी शानदार पारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में किंग कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वे नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए और जब टीम इंडिया जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गई, तब आखिरी ओवर में आउट हो गए, लेकिन इससे पहले वे इतना काम कर गए थे कि बाकी खिलाड़ियों को टीम को जीत दिला दी। विराट कोहली ने इस मैच में 48 गेंदों का सामना किया और 63 रन की बेहतरीन पारी खेली। विराट कोहली का जोश और एग्रेशन देखते ही बनता है, जब वे मैदान में होते हैं, तब भी और जब नहीं होते हैं तब भी। विराट कोहली को मैच के बाद एनर्जेटिक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान जब पुरस्कार लेकर विराट कोहली वापस आए तो उछलते हुए अपने दोस्तों के बीच पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एशिया कप 2022 में फार्म में वापस आ गए थे विराट कोहली
मैच के बाद अपनी बात रखते हुए किंग कोहली ने कहा कि वे अपने अनुभव का उपयोग करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि एशिया कप से पहले उन्होंने टीम इंडिया से ब्रेक लिया था और अब वे अपने खेल का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैच से पहले वे करीब डेढ़ घंटे पहले मैदान में पहुंच गए थे। टीम के लिए उन्होंने इस मैच में जो योगदान दिया है, उससे काफी खुश हैं। अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है और इसमें भी विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि कोहली टी20 विश्व कप से ठीक पहले फार्म में आए हैं, अगर वे टी20 विश्व कप में भी इसे जारी रखते हैं तो टीम इंडिया को जीतने से कोई रोक नहीं सकता।