1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Syed Kirmani on Virat Kohli: सैयद किरमानी ने अपने कप्तान की राय से किया किनारा, विराट कोहली के समर्थन में आए सामने

Syed Kirmani on Virat Kohli: सैयद किरमानी ने अपने कप्तान की राय से किया किनारा, विराट कोहली के समर्थन में आए सामने

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 20, 2022 09:33 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 09:33 pm IST

Syed Kirmani on Virat Kohli: विराट कोहली लंबे वक्त से खराब फॉर्म से रुबरु हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना की है, पर सैयद किरमानी के विचार उनसे अलग हैं।

Syed Kirmani, Virat Kohli- India TV Hindi
Syed Kirmani, Virat Kohli Image Source : TWITTER, GETTY

Highlights

  • विराट कोहली का खराब दौर लगातार जारी
  • सैयद किरमानी ने किया कोहली का समर्थन
  • किरमानी ने कोहली को टीम में बनाए रखने की वकालत की

Syed Kirmani on Virat Kohli: विराट कोहली के खराब फॉर्म में होने के बावजूद जहां कपिल देव जैसे पूर्व महान क्रिकेटर टीम में उनकी जगह पर आलोचना कर रहे हैं, वहीं उन्हीं की विश्व विजेता टीम के चैंपियन विकेटकीपर ने कोहली का समर्थन किया है। कपिल की 1983 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे सैयद किरमानी ने कोहली को सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में जरूर खेलना चाहिए। किरमानी ने एक हिंदी समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि जब पूर्व भारतीय कप्तान कोहली फॉर्म में वापसी करेंगे तो उन्हें रोकना नामुमकिन हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “कोहली के पास जबरदस्त अनुभव है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में जरूर रखा जाना चाहिए। जब कोहली फॉर्म में लौटेंगे तब उन्हें कोई नहीं रोक सकेगा। वे गेम-चेंजर हो सकते हैं। कोहली जितना अनुभव और काबिलियत वाला खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रहने का हकदार है।”

किरमानी ने विराट की मौजूदा स्थिति पर आगे कहा कि अगर उनकी जगह कोई और खिलाड़ी होता तो अब तक टीम से ड्रॉप हो चुका होता।

“भारतीय टीम के अंदर एक-एक जगह के लिए जबरदस्त कंपिटीशन है। अगर कोहली की जगह कोई और खिलाड़ी होता तो अब तक टीम से ड्रॉप हो चुका होता। मेरा मानना है कि एक स्थापित खिलाड़ी को शक का लाभ मिलना चाहिए।”

कोहली के हालिया प्रदर्शन को देखे तो कुछ ऐसी तस्वीर उभरकर सामने आती है। इंटरनेशनल क्रिकेट में नवंबर 2019 में पिछला शतक लगाने के बाद उन्होंने 22 वनडे मैच में 36.68 की औसत से 807 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

अब बात टी20 फॉर्मेट की जिसमें वे लगातार सबकी निशाने पर हैं। पिछले शतक के बाद कोहली ने 24 टी20 टी20 मैच में 50.47 की औसत से 858 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 144.93 की है। ये आंकड़े शानदार हैं, ऊपर से वे टीम में अनुभव और लीडरशिप क्वॉलिटी भी लेकर आते हैं। ऐसे में उन्हें बोझ नहीं टीम का मजबूत हथियार समझा जाना चाहिए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल