1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप से पहले PCB की बड़ी तैयारी, इस दिग्गज प्लेयर को मिल सकता है खास रोल

T20 वर्ल्ड कप से पहले PCB की बड़ी तैयारी, इस दिग्गज प्लेयर को मिल सकता है खास रोल

 Published : May 20, 2024 10:54 pm IST,  Updated : May 20, 2024 10:54 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तानी टीम अपना पहला मुकाबला 6 जून को खेलेगी। लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक दिग्गज को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Pakistan Cricket Team Image Source : GETTY

टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की धरती पर होने जा रहा है। पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए में मौजूद है। जहां वह 9 जून को भारतीय टीम के साथ महामुकाबला खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। ये सीरीज 22 मई से शुरू हो रही है। अब टी20 वर्ल्ड  कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। 

जल्द ही बड़ा ऐलान कर सकता है PCB

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए विवियन रिचर्ड्स को नेशनल टीम का मेंटर बनाने के लिए तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में होना है। इसी वजह से पीसीबी उनकी विशेषज्ञता से लाभ उठाने के लिए उत्सुक है। लेकिन रिचर्ड्स की नियुक्ति में एक बड़ी चुनौती मेगा इवेंट के दौरान उनकी मौजूदा मीडिया कमिटमेंट्स हैं। अधिकारी ने कहा है कि लेकिन वह अभी तक किसी भी बात पर सहमत नहीं हुए हैं। विवियन रिचर्ड्स ने पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ मेंटर के रूप में काम किया था। 

टी20 वर्ल्ड कप में 6 जून को है पहला मुकाबला

आगामी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम अपना पहला मुकाबला 6 जून को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। 9 जून को पाकिस्तान का भारतीय टीम से मैच होगा। 11 जून को कनाडा से और 16 जून को आयरलैंड से मुकाबला होगा। पाकिस्तान ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए बाबर आजम ही पाकिस्तानी टीम के कप्तान होंगे। 

इंग्लैंड के खिलाफ होनी है सीरीज

पाकिस्तान ने हाल ही में आयरलैंड की टीम को 2-1 से हराया था। अब टीम इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप में तैयारियों के लिहाज से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज अहम है। इस सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को भी वापस बुलाया गया है। 

यह भी पढ़ें

RCB प्लेयर ने क्रिकेट से संन्यास लेने का बनाया था मन, कहा-लगा जैसे मेरे लिए चीजें खत्म...

KKR और SRH के बीच होगी फाइनल में जाने की जंग! जानिए कहां और कितने बजे से देख सकेंगे Live मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल