1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप में हार के बाद बड़ा फैसला, राहुल द्रविड़ नहीं वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के कोच!

वर्ल्ड कप में हार के बाद बड़ा फैसला, राहुल द्रविड़ नहीं वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के कोच!

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Nov 11, 2022 10:48 am IST,  Updated : Nov 11, 2022 10:48 am IST

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में एशिया कप 2022 के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी टीम इंडिया के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है।

वीवीएस लक्ष्मण और...- India TV Hindi
वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ Image Source : GETTYIMAGES

Team India Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के अंदर एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इसके लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) चीफ वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का कोच नियुक्त कर दिया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि, राहुल द्रविड़ की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ को टी20 विश्व कप के बाद ब्रेक देने के लिए लक्ष्मण को कार्यवाहक के तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गुरूवार को इंग्लैंड से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत को न्यूजीलैंड में व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी हैं। इस दौरे पर टीम तीन टी20 व इतने ही वनडे मुकाबले खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 18 नवंबर से वेलिंग्टन में होगी। सीनियर खिलाड़ी जैसे नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दौरे पर आराम दिया गया है। साथ ही कोचिंग स्टाफ को भी टी20 विश्व कप के बाद ब्रेक दिया गया है। 

लक्ष्मण पहले भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘लक्ष्मण की अगुआई में एनसीए टीम न्यूजीलैंड जाने वाली टीम के साथ जुड़ेगी जिसमें ऋषिकेश कानिटकर (बल्लेबाजी कोच) और साईराज बहुतुले (गेंदबाजी कोच) शामिल हैं।’’ आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण को भारतीय टीम में यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व क्रिकेटर ने पिछली बार जिम्बाब्वे और आयरलैंड के दौरे तथा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी टीम को कोचिंग दी थी। 

राहुल द्रविड़ कप्तान रोहित शर्मा के साथ
Image Source : APराहुल द्रविड़ कप्तान रोहित शर्मा के साथ

हार्दिक व धवन की अगुआई में उतरेगी टीम इंडिया

इस दौरे पर भारतीय टीम ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की अगुआई में टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं वनडे सीरीज में बल्लेबाज शिखर धवन टीम के कप्तान होंगे। टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश दौरे पर वापसी करेंगे। कोहली और अश्विन भी बांग्लादेश दौरे के लिए ही टीम के साथ जुड़ेंगे। बांग्लादेश में भारत तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। यह दौरा चार दिसंबर से शुरू होगा। जो खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा नहीं हैं, वह टी20 विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद रवाना होना शुरू हो गए हैं। जबकि विराट कोहली एडीलेड से रवाना हो गए हैं और राहुल व रोहित के भी जल्द ही रवाना होने की उम्मीद है। टीम के काफी खिलाड़ी सिडनी और पर्थ से जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:-

टीम इंडिया की हार पर शहबाज शरीफ ने ली चुटकी, खुद के पोस्ट पर ही ट्रोल हो गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी जंग, पहली भी चैंपियन बन चुकी हैं दोनों टीमें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल