1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक दिन कोहली, बाबर और मैक्सवेल का विकेट लूंगा: हसरंगा

एक दिन कोहली, बाबर और मैक्सवेल का विकेट लूंगा: हसरंगा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 10, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Dec 10, 2021 09:41 pm IST

हसरंगा आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में आठ मैचों में 16 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज थे।

Wanindu Hasaranga Wants To Dismiss Virat Kohli, babar azam...- India TV Hindi
Wanindu Hasaranga Wants To Dismiss Virat Kohli, babar azam and glenn maxwell someday Image Source : GETTY

Highlights

  • हसरंगा की तुलना श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुरलीधरन और रंगना हेराथ से होती है
  • मैं अगला मुरलीधरन या अगला हेराथ नहीं बनना चाहता, मैं पहला हसरंगा बनना चाहता हूं- वानिंदु
  • हसरंगा ने कहा कि विराट के अलावा मैं बाबर और मैक्सवेल का भी विकेट लेना चाहता हूं

जाफना किंग्स के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को यकीन है कि एक दिन वह अपने पसंदीदा बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बाबर आजम और ग्लेन मैक्सवेल का भी विकेट लेना चाहता हूं।

हसरंगा आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में आठ मैचों में 16 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज थे। लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका ग्रुप राउंड से ही बाहर हो गया। अपनी सफलता के कारणों के बारे में पूछे जाने पर हसरंगा ने कहा कि वह हमेशा अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा, "जब मैं गेंदबाजी कर रहा होता हूं तो हमेशा विकेट लेने के साथ टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता हूं। इसलिए मैं सफल होता हूं।"

हसरंगा की तुलना श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुरलीधरन और रंगना हेराथ से की जा रही है।

Asian Champions Trophy के लिए भारतीय हॉकी टीम ढाका रवाना हुई

उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा प्रदर्शन करने के बारे में सोचता हूं। मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता। मैं अगला मुरलीधरन या अगला हेराथ नहीं बनना चाहता। मैं पहला हसरंगा बनना चाहता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल