1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वाशिंगटन सुंदर बन गए इस अनोखे क्लब का हिस्सा, अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा

वाशिंगटन सुंदर बन गए इस अनोखे क्लब का हिस्सा, अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 15, 2024 08:01 am IST,  Updated : Jul 15, 2024 02:47 pm IST

IND vs ZIM: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने में सफलता हासिल की। इस सीरीज में वाशिंगटन सुंदर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे जिसमें गेंद के साथ बल्ले से भी उनका कमाल देखने को मिला।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
वाशिंगटन सुंदर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड Image Source : BCCI/X

IND vs ZIM T20I Series: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को 42 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज को 4-1 से जीतने में सफलता हासिल की। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने एक युवा टीम का चयन किया था, जिसका नेतृत्व शुभमन गिल को सौंपा गया था, हालांकि इसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल थे जो पिछले 4-5 साल से टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का उतना मौका नहीं मिला। इसी में एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर का भी शामिल है जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने के साथ एक अनोखे क्लब में भी खुद को शामिल करवा लिया है।

मैन ऑफ द मैच से ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले वाशिंगटन चौथे खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वाशिंगटन सुंदर का गेंद से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्हें सभी मैचों में खेलने का मौका मिला और 11.62 के औसत से 8 विकेट हासिल करने में वह कामयाब रहे, जिसमें सुंदर ने सीरीज में 18 ओवर्स की गेंदबाजी की और सिर्फ 93 रन दिए। वाशिंगटन के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट मुकेश कुमार ने हासिल किए जो 8 विकेट लेने में कामयाब रहे। सुंदर को इसके अलावा बल्ले से भी 2 पारियों में मौका मिला जिसमें वह कुल 28 रन बनाने में कामयाब रहे। सुंदर को उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। इसी के साथ सुंदर अब वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे अनोखे क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें टी20 इंटरनेशनल में किसी प्लेयर ने अपने करियर में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

रीजा हेंड्रिक्स (साउथ अफ्रीका) - एक मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, 3 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड) - दो मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, 3 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

एलेक्स क्यूसेक (आयरलैंड) - एक मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, 2 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

वाशिंगटन सुंदर (भारत) - एक मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, 2 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

ये भी पढ़ें

IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

पहले नंबर पर पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान को पीछे करके बनाया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल