IND-C vs ENG-C:वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में आज इंडिया चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच मुकाबला हेडिंग्ले में खेला गया। मैच को इंग्लैंड की चैंपियंस की टीम ने 23 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाने में कामयाब रही। इंग्लैंड की तरफ से रवि बोपारा ने शानदार शतक लगाया। वह 55 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में इंडिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई। इंडिया चैंपियंस की तरफ से युसूफ पठान ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 52 रन बनाए।
यहां देखें इंडिया चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस मैच का लाइव स्कोर