1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs ITA: वेस्टइंडीज की एक और धमाकेदार जीत, इटली को 42 रनों से हराया

WI vs ITA: वेस्टइंडीज की एक और धमाकेदार जीत, इटली को 42 रनों से हराया

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 19, 2026 10:31 am IST,  Updated : Feb 19, 2026 02:41 pm IST

West Indies vs Italy: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मैच में वेस्टइंडीज और इटली आमना-सामना हुआ। कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रनों से हरा दिया।

T20 WC- India TV Hindi
वेस्टइंडीज बनाम इटली Image Source : AFP

West Indies vs Italy, T20 World Cup 2026: दो बार की T20 चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में इटली की टीम को 42 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शे होप की धमाकेदार पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान और सलामी बल्लेबाज शे होप ने 46 गेंदों पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े। इसके अलावा रोस्टन चेज और शेरफन रदरफोर्ड ने 24-24 रनों का योगदान दिया। वहीं, इटली की ओर से बेन मैनेंटी और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट झटके। 

वेस्टइंडीज के स्कोर का पीछा करने उतरी इटली की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। टीम ने पावरप्ले में ही 3 विकेट खो दिए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 78 रन पर ही इटली के 5 विकेट गिर चुके थे। अगले 45 रन के भीतर बाकी के 5 विकेट भी गिर गए। इटली की टीम 18 ओवर में सिर्फ 123 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगामागे, थॉमस ड्रका, अली हसन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल