West Indies vs Zimbabwe LIVE Score: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने एक बार फिर वही काम किया, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे खिलाफ वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाने का काम किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिमरन हेटमायर ने केवल 34 बॉल पर 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली। रॉवमैन पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 रन बनाए। इसके बाद शेफरेन रदरफोर्ड ने केवल 13 बॉल पर 31 रन ठोक दिए।
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 में अहम मुकाबला है। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां तक का सफर तय किया है और अब उनका लक्ष्य सेमीफाइनल की सीट बुक करने पर है। आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी, उसके लिए अंतिम चार में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी, वहीं हारने वाली टीम बाहर तो नहीं होगी, लेकिन उसके लिए आगे का रास्ता कठिन जरूर हो जाएगा।
जब टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हुआ था, तब भले ही जिम्बाब्वे को कम करके आंका जा रहा हो, लेकिन टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया है, उससे साफ है कि वे किसी भी दिन किसी भी टीम को पीट सकते हैं। जिम्बाब्वे की टीम बिना कोई मैच हारे यहां तक पहुंची है। उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत मानी जाने वाली टीमों को मात दी है। ऐसे में वेस्टइंडीज को भी सावधान रहने की जरूरत है।
जिम्बाब्वे की टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा।
वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स।
संपादक की पसंद