1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी में किन टीमों से होगा विराट कोहली का सामना, देखें दिल्ली का पूरा शेड्यूल

विजय हजारे ट्रॉफी में किन टीमों से होगा विराट कोहली का सामना, देखें दिल्ली का पूरा शेड्यूल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 02, 2025 11:25 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 11:28 pm IST

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार साल 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेला था, वहां विराट ने दिल्ली की कप्तानी की थी।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आगामी विजय हजारे टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर से होने वाली है। DDCA प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने इस बात की पुष्टि की और साथ ही में उन्होंने यह भी बताया है कि ऐसा हो सकता है कि विराट कोहली इस पूरे टूर्नामेंट में न खेलें। बता दें कि कोहली इस वक्त  साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं और वह बुधवार, 3 दिसंबर को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।

लीग स्टेज के कुछ मैच खेल सकते हैं विराट 

विराट कोहली 24 दिसंबर से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी के पूरे लीग स्टेज के लिए उपलब्ध रहेंगे। दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 6 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम अगला वनडे सीरीज 11 जनवरी से खेलेगी। हर टीम विजय हजारे ट्रॉफी के टूर्नामेंट के दौरान लीग में कुल 7 मैच खेलेगी, लेकिन विराट लीग स्टेज के सभी मैच खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की टीम अपने सभी लीग मैच बेंगलुरु में खेलेगी।

रांची वनडे में विराट कोहली ने खेली थी धमाकेदार पारी

विराट कोहली ने हाल ही में रांची में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया था। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक था। इस फॉर्मेट में वह 306 मैचों में 14390 रन बना चुके हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने का फैसला क्यों किया है? ये सवाल इस वक्त सभी के मन में है। तो आपको बता दें कि BCCI ने अपने सभी कॉन्ट्रैक्ट वाले प्लेयर्स के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा, कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं, उन्होंने टेस्ट और T20I से रिटायरमेंट ले लिया है। ऐसे में खुद को मैच फिट रखने के लिए उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली का शेड्यूल

  • 24 दिसंबर - दिल्ली बनाम आंध्रा
  • 26 दिसंबर - दिल्ली बनाम गुजरात
  • 29 दिसंबर - दिल्ली बनाम सौराष्ट्र
  • 31 दिसंबर - दिल्ली बनाम ओडिशा
  • 3 जनवरी - दिल्ली बनाम सर्विसेज
  • 6 जनवरी - दिल्ली बनाम रेलवेज
  • 8 जनवरी - दिल्ली बनाम हरियाणा

यह भी पढ़ें

15 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली, DDCA के अध्यक्ष ने किया कंफर्म

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं क्रिस गेल बहुत बड़ा रिकॉर्ड, दूसरे वनडे में इतिहास रचने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल