1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs ENG : वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड की 136 रन की बढ़त, जानिए अपडेट

WI vs ENG : वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड की 136 रन की बढ़त, जानिए अपडेट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2022 12:47 pm IST,  Updated : Mar 20, 2022 12:47 pm IST

स्टंप्स के समय जैक क्राउली 21 और एलेक्स लीज 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। सीरीज के पहले मैच की तरह यह मुकाबला भी ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। 

Ben stokes- India TV Hindi
Ben stokes Image Source : PTI

इंग्लैंड ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की पहली पारी को 411 रन पर समेटने के बाद चौथे दिन खराब रोशनी के कारण जल्दी खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए, जिससे उसकी कुल बढ़त 136 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय जैक क्राउली 21 और एलेक्स लीज 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। सीरीज के पहले मैच की तरह यह मुकाबला भी ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। 

एंटीगा में खेले गए पिछले मैच में इंग्लैंड ने आखिरी दिन 153 रन की बढ़त से खेलना शुरू किया था और वेस्टइंडीज को जीत के 71 ओवर में 286 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने के जगह मैच ड्रॉ करना बेहतर समझा था। वेस्टइंडीज ने शनिवार को चौथे दिन की शुरुआत चार विकेट पर 288 रन से की और पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट (160) और नाइटवाचमैन अल्जारी जोसेफ (19) ने डेढ़ घंटे तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा। जोसेफ को बेन स्टोक्स (65 रन पर दो विकेट) ने आउट कर पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी को तोड़ा। 

दूसरे सेशन की दूसरी गेंद पर जेसन होल्डर (12) को साकिब मोहम्मद (58 रन पर दो विकेट) ने आउट कर टेस्ट करियर का अपना पहला विकेट लिया। कप्तान ब्रेथवेट ने दिन की शुरुआत 109 रन से की थी और उनकी 12 घंटे की मैराथन पारी को जैक लीच ने बोल्ड कर खत्म किया। ब्रेथवेट ने अपने घरेलू मैदान पर 489 गेंद की पारी में 17 चौके जड़े। वेस्टइंडीज की टीम इस समय इंग्लैंड की पहली पारी सात विकेट पर 509 (पारी घोषित) से 122 रन दूर थी लेकिन अगले बल्लेबाज केमार रोच सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा ने इसके बाद 112 रन में 33 रन बनाने के साथ पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जो लीच का तीसरा शिकार बने। लीच ने इस पारी में 69.5 ओवर की गेंदबाजी की और 118 रन खर्च कर तीन विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल