1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's World Cup 2022: न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज मुकाबले के दौरान हुआ हैरान करने वाला वाक्या, देखें वीडियो

Women's World Cup 2022: न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज मुकाबले के दौरान हुआ हैरान करने वाला वाक्या, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 07, 2022 01:25 pm IST,  Updated : Mar 07, 2022 01:25 pm IST

मैच के दौरान न्यूजीलैंड की विकेटकीपर कैटे मार्टिन एक विपक्षी खिलाड़ी को रन आउट करने से चूक गई। इसकी वजह काफी हैरान करने वाली रही।

Jahanara Alam of Bangladesh dives to the crease as Katey Martin of New Zealand attempts to run out - India TV Hindi
Jahanara Alam of Bangladesh dives to the crease as Katey Martin of New Zealand attempts to run out  Image Source : GETTY

Highlights

  • न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच में एक हैरान करने वाला वाक्या सामने आया
  • न्यूजीलैंड की विकेटकीपर कैटे मार्टिन एक विपक्षी खिलाड़ी को रन आउट करने से चूक गई
  • गेंद कैटे मार्टिन के दस्तानों में ही चिपकी रह गई

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में एक हैरान करने वाला वाक्या सामने आया। मैच के दौरान न्यूजीलैंड की विकेटकीपर कैटे मार्टिन एक विपक्षी खिलाड़ी को रन आउट करने से चूक गई। लेकिन इसकी वजह काफी हैरान करने वाली रही और मैच के दौरान दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला जो उन्होंने आज तक ना ही कभी देखा और सोचा होगा।

हुआ यूं कि बांग्लादेश की पारी के 26वें ओवर के दौरान मैच के दौरान कैटे मार्टिन के पास बांग्लादेश की खिलाड़ी लता मोंडाल को रनआउट करने का मौका आया। मार्टिन ने सही समय पर गेंद को अपने दस्ताने में लिया और जैसे ही उन्होंने गेंद को विकेट पर मारने की कोशिश की वो उनके दस्ताने से बाहर आई ही नहीं। गेंद उनके दस्तानों में ही चिपकी रह गई जिसको देखकर खिलाड़ी से लेकर कमेंटेटर तक सभी लोग हैरान रह गए। ये वाक्या देखकर किसी को भी अपने आंखों पर यकीन नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो आईसीसी ने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर भी किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल