1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL से महिला खिलाड़ियों को होगा फायदा, नीता अंबानी ने पहले मैच के बाद कही बड़ी बात

WPL से महिला खिलाड़ियों को होगा फायदा, नीता अंबानी ने पहले मैच के बाद कही बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2023 05:08 pm IST,  Updated : Mar 05, 2023 05:22 pm IST

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग को लेकर नीता अंबानी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि इस टूर्मानेंट से महिला खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।

Nita Ambani, WPL 2023- India TV Hindi
नीता अंबानी Image Source : INDIA TV

महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच शनिवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस का हौसला बढ़ाने के लिए टीम की मालिक नीता अंबानी भी मौजूद थीं। टूर्नामेंट का पहला ही मैच काफी ज्यादा रोमांच से भरा रहा। इस मैच के दौरान स्टेडियम में लोगों ने अपनी-अपनी टीमों को जमकर सपोर्ट किया। नीता अंबानी ने हर गेंद पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। वह चाहती हैं कि भारत में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ी इन खेलों को खेले।

क्या बोलीं नीता अंबानी

मैच खत्म हो जाने के बाद नीता अंबानी ने हर बार की तरह मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन सभी से बात किया। नीता अंबानी ने कहा कि WPL का उद्घाटन दिवस कभी भी नहीं भुलाया जा सकेगा। "यह एक प्रतिष्ठित दिन है और खेल में महिलाओं के लिए एक प्रतिष्ठित क्षण है। डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनना बहुत रोमांचकारी है।” उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि WPL और अधिक महिलाओं को खेलों में अपना कैरियर बनाने में मदद करेगा, साथ ही उन्होंने माहौल की प्रशंसा भी की। नीता अंबानी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह देश भर की युवा लड़कियों को खेल में शामिल होने, अपने सपने को साकार करने और अपने दिल की सुनने के लिए प्रेरित करेगा।"

Nita Ambani, WPL 2023
Image Source : INDIA TVनीता अंबानी

मुंबई इंडियंस के पास सितारों से सजी टीम है और उनका पहला मैच दोनों के रूप में एकदम सही था अनुभवी के साथ-साथ युवा खिलाड़ी भी आगे बढ़े। नीता अंबानी ने आगे कहा कि “मुंबई इंडियंस एक खास तरह का क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं, निडर और रोमांचक। हमारी लड़कियों ने आज बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जिस तरह से खेला है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। यह एक बेहतरीन प्रदर्शन था। हमारे कप्तान हरमन के लिए एक विशेष उल्लेख, उन्होंने क्या विशेष पारी खेली। अमेलिया केर शानदार थी, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, अच्छी गेंदबाजी की।

Nita Ambani, WPL 2023
Image Source : INDIA TVनीता अंबानी

उन्होंने उन सभी फैंस को भी धन्यवाद दिया जो मैच देखने के लिए मैदान पर आएं थे। टीम की फैन आर्मी, एमआई पल्टन के लिए एक विशेष संदेश जोड़ते हुए उन्होंने कहा, "स्टेडियम में इतने सारे लोगों को देखकर बहुत अच्छा लगा, महिला और पुरुष दोनों बड़ी संख्या में महिला टीम का समर्थन करने के लिए बाहर आए। मैं इस उद्घाटन टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं देती हूं।”

कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच में गुजरात जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडिंयस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 207 रन बना डाले। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने 65 हेली मैथ्यूज ने 47 और अमीलिया कर ने 45 रनों की पारी खेली। 208 रनों का पीछा कर रही गुजरात जायंट्स की टीम 64 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मुंबई ने बड़े अंतर से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल