1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास; ऑरेंज कैप से पर्पल कैप तक, जानें किसे मिली कितनी Prize Money

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास; ऑरेंज कैप से पर्पल कैप तक, जानें किसे मिली कितनी Prize Money

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Mar 27, 2023 06:34 am IST,  Updated : Mar 27, 2023 06:34 am IST

WPL 2023 Prize Money: महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी। इस सीजन ऑरेंज कैप से पर्पल कैप तक सभी अवॉर्ड के लिए कितनी प्राइज मनी रही, यह यहां जानिए।

मुंबई इंडियंस बनी WPL 2023...- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस बनी WPL 2023 की चैंपियन Image Source : AP

WPL 2023 Prize Money: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर इतिहास रचा। इस मुकाबले में मुंबई की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। उसके बाद बल्लेबाजी में इंग्लैंड ने नेट सीवर ब्रंट ने आखिरी तक मोर्चा संभाला और टीम को चैंपियन बनाने तक क्रीज पर डटी रहीं। WPL के ऐतिहासिक पहले सीजन में कई दमदार प्रदर्शन देखने को मिले। इस सीजन में ऑरेंज कैप, पर्पल कैप से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक हर अवॉर्ड के लिए कठिन दावेदारी थी। लेकिन अब यह पूरी लिस्ट और उनकी प्राइज मनी सामने आ चुकी है।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग फाइनल में जरूरी हार गईं लेकिन पूरे टूर्नामेंट में कुल 345 रनों के साथ ऑरेंज कैप उन्होंने अपने नाम की। वहीं चैंपियन मुंबई इंडियंस की हैली मैथ्यूज को सर्वाधिक 16 विकेट के लिए पर्पल कैप मिली। इसके अलावा भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी लगाने वाली नेट सीवर ब्रंट। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला जो उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 15वें मैच में पकड़ा था।

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी प्राइज मनी?

अवॉर्ड विनर प्राइज मनी (भारतीय रुपए)
विनर टीम मुंबई इंडियंस 6 करोड़
रनर अप टीम दिल्ली कैपिटल्स 3 करोड़
ऑरेंज कैप मेग लैनिंग (DC)- 345 रन 5 लाख
पर्पल कैप हैली मैथ्यूज (MI)- 16 विकेट 5 लाख
पॉवर स्ट्राइकर सोफी डिवाइन (RCB)- 13 छक्के 5 लाख
कैच ऑफ द सीजन हरमनप्रीत कौर (MI) vs UPW, Match 15 5 लाख
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर हैली मैथ्यूज (MI)- 271 रन, 16 विकेट 5 लाख
एमर्जिंग प्लेयर यास्तिका भाटिया (MI)- 214 रन, 13 डिस्मिसल विकेटकीपिंग 5 लाख
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच नेट सीवर ब्रंट (MI) 2.5 लाख
फाइनल में पॉवर स्ट्राइकर राधा यादव (DC) 1 लाख
फेयर प्ले अवॉर्ड मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स  

अगर संक्षिप्त में फाइनल मुकाबले की बात कर लें तो पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 विकेट पर 131 रन बनाए थे। एक समय टीम बुरी तरह दिक्कत में थी और 70 कुछ रनों पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। अंत में शिखा पांडे और राधा यादव ने टीम को संभाला और स्कोर 131 तक पहुंचा दिया। जवाब में मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और यास्तिका व मैथ्यूज दोनों पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और स्टार बैटर सीवर ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े और स्कोर 95 तक पहुंचाया। यहां से मुंबई की जीत पक्की लग रही थी कि हरमनप्रीत रनआउट हो गईं। मैच एक बार फिर फंसता दिखा लेकिन नेट सीवर ब्रंट ने नाबाद 60 और मेली कर ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें:-

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रच दिया इतिहास, WPL के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की लड़कियों ने किया कमाल

IPL 2023 एमएस धोनी के लिए होगा आखिरी सीजन? जानें प्रमुख कारण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल