1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को अचानक टीम से जोड़ा; मिली अहम जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को अचानक टीम से जोड़ा; मिली अहम जिम्मेदारी

 Written By: Govind Singh
 Published : Jan 31, 2025 07:24 pm IST,  Updated : Jan 31, 2025 07:32 pm IST

वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की निकोल बोल्टन को फील्डिंग कोच बनाया है। वह WBBL में सहायक कोच रह चुकी हैं।

वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम- India TV Hindi
वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम Image Source : GETTY

WPL 2025 Mumbai Indians: वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम ने आने वाले सेशन से पहले बड़ा फैसला लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर निकोल बोल्टन को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस में वह मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स के साथ काम करेंगी। उनके पास अनुभव है, जो मुंबई की टीम के काम आ सकता है। निकोल बोल्टन मुंबई में लिडिया ग्रीनवे की जगह लेंगी, जो पिछले दो सीजन से फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी निभा रही थीं। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुकी हैं 50 वनडे मैच

निकोल बोल्टन इससे पहले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए सहायक कोच के रूप में काम कर चुकी हैं। वह 2014 से 2019 तक के करियर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइनअप का मुख्य आधार थीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट में 91 रन, 50 वनडे मैचों में 1896 रन और 2 टी20 इंटरनेशनल में 6 रन बनाए। वह वनडे डेब्यू पर शतक बनाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बल्लेबाज हैं। 

एक बार खिताब जीत चुकी है मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि निकोल बोल्टन का फील्डिंग कोच के रूप में स्वागत है। वह हेड कोच के साथ मिलकर काम करेंगी। मुंबई इंडियंस की कमान अनुभवी हरमनप्रीत के हाथों में है, जिनकी कप्तानी में मुंबई ने साल 2023 में खिताब जीता था। तब मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। इस बार भी टीम की निगाहें खिताब जीतने पर होंगी। 

15 मार्च को होगा फाइनल मैच

WPL के तीसरे सीजन में मुंबई इंडियंस की अपनी शुरुआत 15 फरवरी से वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद 18 फरवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। WPL 2025 का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को मुंबई के मैदान पर होगा। 

यह भी पढ़ें: 

ICC U19 Womens T20 World में भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर का महारिकॉर्ड

दिल्ली में विराट कोहली को DDCA ने किया सम्मानित, दिया गया खास मोमेंटो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल