1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर, मुंबई इंडियंस और RCB के लिए बजी खतरे की घंटी

WPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर, मुंबई इंडियंस और RCB के लिए बजी खतरे की घंटी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 02, 2025 07:33 am IST,  Updated : Mar 02, 2025 07:33 am IST

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं बाकी बचे 2 स्थानों के लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी के अलावा यूपी वॉरियर्स भी रेस में बनी हुई है।

RCB vs DC- India TV Hindi
आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स Image Source : PTI

विमेंस प्रीमियर लीग या WPL के तीसरे सीजन में अब तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार खेल दिखा रही डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार हार का सामना करते हुए अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है, जिससे उसके लिए प्लेऑफ में अपनी जगह बनाना भी काफी मुश्किल दिख रहा है। दिल्ली कैपिटल्स टीम का अभी तक इस सीजन मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है और उन्होंने 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल करने के साथ प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पक्का तो कर लिया है, लेकिन अब उनकी कोशिश पहले स्थान पर रहते हुए खत्म करने की होगी।

दिल्ली कैपिटल्स की नजरें सीधे फाइनल मुकाबला खेलने पर

WPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल देखी जाए तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ पहले नंबर पर काबिज है, जिसमें उन्होंने इस सीजन के लिए प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। दिल्ली की टीम को अभी इस सीजन लीग स्टेज का एक और मुकाबला खेलना है जिसमें उनकी कोशिश जीत हासिल कर फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर होगी। वहीं हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर तो मौजूद है लेकिन उन्हें प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का करने के लिए बाकी बचे 3 मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने तीन में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 2 में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

यूपी वॉरियर्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका

दीप्ति शर्मा की कप्तानी में अब तक यूपी वॉरियर्स टीम का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 5 मैचों में से 2 को जहां जीता है तो वहीं तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यूपी वॉरियर्स की टीम को बाकी बचे तीन मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा ताकि वह खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बरकरार रख सके। आरसीबी की टीम के लिए इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचना अब काफी मुश्किल दिख रहा है क्योंकि उन्होंने 6 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है तो 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। WPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल में गुजरात जाएंट्स टीम 5 मैचों में 2 जीत के बाद सबसे अंतिम पायदान पर है।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या बॉलर्स का चलेगा जादू, किसे मिल सकती है दुबई की पिच से मदद

IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनर्स से रहना होगा सावधान, इन आंकड़ों को देखकर चौंक जाएंगे आप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल