1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026 Auction: 8 मार्की प्लेयर्स की लिस्ट आई सामने, दीप्ति शर्मा सहित इतनी भारतीय खिलाड़ी शामिल

WPL 2026 Auction: 8 मार्की प्लेयर्स की लिस्ट आई सामने, दीप्ति शर्मा सहित इतनी भारतीय खिलाड़ी शामिल

 Published : Nov 20, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 10:45 pm IST

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन के लिए 8 मार्की प्लेयर्स के नाम सामने आए हैं। इनमें पिछले कुछ समय में अच्छा खेल दिखाने वाली दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और लौरा वोल्वार्ट के नाम शामिल हैं।

deepti sharma- India TV Hindi
दीप्ति शर्मा Image Source : AP

WPL 2026 सीजन के लिए ऑक्शन नई दिल्ली में 27 नवंबर को होगा। इसमें पांच टीमें प्लेयर्स पर बोली लगाएंगी। अब ऑक्शन से पहले ही 8 मार्की प्लेयर्स की लिस्ट सामने आई है। इसमें 2 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं। वहीं 6 विदेशी खिलाड़ियों के नाम है। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह को मार्की प्लेयर्स में शामिल हैं।

रेणुका सिंह ने 40 लाख रुपए रखा है अपना बेस प्राइज

मार्की सेट में सोफी डिवाइन, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, मेग लैनिंग, अमेलिया केर और लौरा वोल्वार्ट भी शामिल हैं। मार्की सेट में शामिल खिलाड़ियों में से केवल रेणुका (₹40 लाख) और वोल्वार्ट (₹30 लाख) ने ही अपना ब्रेस प्राइज ₹50 लाख से कम बताया है। मार्की सेट में तीन खिलाड़ी ऐसी हैं, जो पहले भी WPL में खेल चुकी हैं। इनमें दीप्ति, एक्लेस्टोन और हीली शामिल हैं। ये तीनों प्लेयर्स यूपी वॉरियर्स के लिए वुमेंस प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

लौरा वोल्वार्ट कर रही हैं दमदार प्रदर्शन

पिछले कुछ समय से साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया है और उन्होंने हर फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ी है। महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी उन्होंने रनों की बरसात की थी और अपने दम पर टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, जहां अफ्रीका को भारत से हार मिली थी। वोल्वार्ट ने अपना बेस प्राइज भी 30 लाख रुपए रखा है। ऐसे में उन्हें अपने खेमे में शामिल करने के लिए टीमों के बीच बिडिंग वॉर हो सकता है।

WPL 2026 ऑक्शन के लिए कुल 277 प्लेयर्स ने करवाया पंजीकरण

WPL 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन में 277 प्लेयर्स ने 73 उपलब्ध स्थानों के लिए पंजीकरण कराया है। नीलामी पूल में इंग्लैंड के 22, न्यूजीलैंड के 13 और दक्षिण अफ्रीका के 11 खिलाड़ी हैं। श्रीलंका की तीन खिलाड़ी चमारी अथापट्टू, बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा और बाएं हाथ की स्पिनर इनोका राणावीरा हैं। बांग्लादेश की तीन खिलाड़ियों मारुफा अख्तर, शोरना अख्तर और राबेया खान 30 लाख रुपए के बेस प्राइज में रजिस्टर करवाया है।

यह भी पढ़ें:

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, 32 साल के विकेटकीपर ने रचा नया इतिहास

IND vs SA: शुभमन गिल ही नहीं, इस खिलाड़ी के खेलने पर भी फंसा पेंच, जानें कब होगा आखिरी फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल