Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, 32 साल के विकेटकीपर ने रचा नया इतिहास

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, 32 साल के विकेटकीपर ने रचा नया इतिहास

शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Nov 20, 2025 09:05 pm IST, Updated : Nov 20, 2025 09:07 pm IST
shai hope- India TV Hindi
Image Source : AP साई होप

क्रिकेट की दुनिया में आए दिन कोई ना कोई मैच हो रहा है। इसी वजह से रोज नए रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं। अब वेस्टइंडीज के विकेटकीपर शे होप ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा करिश्मा कर डाला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शानदार शतक लगाया था। उन्होंने मैच में 69 गेंद खेलते हुए कुल 109 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल रहे।

शे होप ने किया कमाल

मैच में चार छक्के लगाते ही शे होप ने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह छक्के विकेटकीपर के तौर पर खेलते हुए लगाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी विकेटकीपर ने एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के लगाए हैं। उनसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी विकेटकीपर ऐसा नहीं कर पाया था।

एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2005 में और जोस बटलर ने साल 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर खेलते हुए 41-41 छक्के जड़े थे। अब इन दोनों का कीर्तिमान शे होप ने धमाकेदार प्रदर्शन से पीछे छोड़ दिया है।

वेस्टइंडीज के लिए ठोक चुके 19 शतक

शे होप ने वेस्टइंडीज की टीम के लिए साल 2016 में वनडे में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने 147 वनडे मैचों में कुल 6097 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 30 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम पर 2005 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1403 रन दर्ज हैं।

शे होप के शतक के बाद भी वेस्टइंडीज को मिली हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भले ही शे होप ने शतक लगाया। लेकिन उनकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। होप के अलावा वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और टीम 247 रन ही बना सकी। इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की और टीम के लिए जीत की नींव रख दी। कॉन्वे ने 90 रन और रवींद्र ने 56 रनों की पारी खेली। टॉम लैथम ने 39 रन और मिचेल सेंटनर ने 34 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही कीवी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: शुभमन गिल ही नहीं, इस खिलाड़ी के खेलने पर भी फंसा पेंच, जानें कब होगा आखिरी फैसला

टीम का हो गया ऐलान, करुण नायर की एंट्री, देवदत्त ​पडिक्कल को मिल पाएगा मौका!

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement