1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026: इस तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंट? दो वेन्यू पर खेले जा सकते हैं सारे मुकाबले

WPL 2026: इस तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंट? दो वेन्यू पर खेले जा सकते हैं सारे मुकाबले

 Published : Nov 17, 2025 07:41 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 07:41 pm IST

WPL 2026 के सीजन में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी, जो खिताब जीतने के लिए आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। अब सीजन शुरू होने की तारीख सामने आई है।

wpl- India TV Hindi
WPL की ट्रॉफी Image Source : IPL WEBSITE

वुमेंस प्रीमियर लीग के अभी तक तीन सीजन हो चुके हैं और अब आगामी सीजन के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक WPL 2026 का सीजन 7 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया जा सकता है। लेकिन अभी तक इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुंबई और बड़ौदा में हो सकते हैं WPL 2026 के मैच

WPL 2025 का सीजन सिर्फ दो ही वेन्यू पर खेला जा सकता है। इनमें मुंबई और बड़ौदा के क्रिकेट ग्राउंड शामिल हैं। मुंबई का डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय से महिला क्रिकेट की मेजबानी कर रहा है और अब एक बार फिर इस ग्राउंड पर महिला क्रिकेट के मैच देखने को मिलेंगे। डीवाई पाटिल क्रिकेट में ही महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जहां भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक WPL 2026 का सीजन दो चरणों में खेला जा सकता है। टूर्नामेंट का पहला चरण डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में हो सकता है। वहीं फाइनल सहित टूर्नामेंट का दूसरा चरण बड़ौदा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा सकता है। दूसरा चरण 16 जनवरी के आसपास शुरू हो सकता है। क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच 11 जनवरी को यहीं पर होना है।

फरवरी और मार्च में होगा पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026

इस बात की संभावना है कि जब 27 नवंबर को नई दिल्ली में वुमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन होगा। उसी दिन फ्रेंचाइजियों को वेन्यू के बारे में बताया जा सकता है। पिछले साल WPL फरवरी और मार्च में खेला गया था। लेकिन इस बार फरवरी और मार्च में पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसी कारण से WPL को पहले करवाया जाएगा।

मुंबई ने दो बार जीता है खिताब

वुमेंस प्रीमियर लीग के अभी तक तीन सीजन हुए हैं, जिसमें से दो बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने खिताब जीता है। वहीं एक बार आरसीबी की टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही है।

यह भी पढ़ें:

जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा भरोसा उसी ने दिया 'धोखा', साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं बना पाता है रन

IND A vs PAK A: भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है एक और मुकाबला, बन रहे हैं ये समीकरण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

WPL