यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। शुरुआत में उन्होंने क्रीज पर टिकने की कोशिश की और एक बार जब क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी और वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। अब वह मुंबई की टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की सहमति दे दी है। क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर अधिकारी ने भी जायसवाल के उपलब्धता की पुष्टि की है। जायसवाल आखिरी बार 2023-24 के क्वार्टर फाइनल के दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 28 मैचों में 136.42 के स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे हैं।
मुंबई की टीम ने शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने 6 में से पांच मुकाबले जीते हैं और 20 अंकों के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है। उसका नेट रन रेट प्लस 1.989 है। अब उनका एक लीग मैच बाकी है, जो उसे 8 दिसंबर को ओडिशा के खिलाफ खेलना है।
अब यशस्वी जायसवाल के मुंबई की टीम के साथ जुड़ने से उनके बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों तो जायसवाल के बल्ले से रन निकले थे। लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने दमदार क्लास दिखाई और टीम इंडिया को जिताकर ही दम लिया। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें:
'इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं', शादी की अटकलों पर स्मृति मंधाना ने लगाया विराम
भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच का बड़ा फैसला, अब इस टीम का थाम लिया हाथ
संपादक की पसंद