1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इन 3 बल्लेबाजों के दम पर भारत ने किया बड़ा कारनामा, T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

इन 3 बल्लेबाजों के दम पर भारत ने किया बड़ा कारनामा, T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 Published : Nov 27, 2023 07:52 am IST,  Updated : Nov 27, 2023 07:52 am IST

IND vs AUS: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच 44 रनों से जीत लिया। इस मैच में भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इन बल्लेबाजों के दम पर ही भारतीय टीम ने एक बड़ा करिश्मा पहली बार कर दिया है।

yashasvi jaiswal And ruturaj gaikwad - India TV Hindi
yashasvi jaiswal And ruturaj gaikwad Image Source : PTI

India vs Australia 2nd T20: भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 44 रनों से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 236 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई सिर्फ 191 रन ही बना पाई। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया। इसी वजह से टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही और सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। 

इन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक 

भारत के लिए इस मैच में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारियां खेली। दोनों ने पावरप्ले में 71 रनों की साझेदारी की। जासवाल ने चौथे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बॉलर सीन एबॉट की गेंदों पर 24 रन बना दिए। वह बहुत ही बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 53 रन बनाकर आउट हो गए। फिर तीसरे नंबर बैटिंग करने के लिए ईशान किशन आए। उन्होंने भी आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करनी शुरू कर दी और 52 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 58 रन बनाए। 

पहली बार हुआ ऐसा 

T20I मैच में भारत के लिए ये पहली बार हुआ है कि टॉप ऑर्डर के पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हों। वहीं कुल मिलाकर पांचवीं बार ऐसा हुआ है। जब टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हों। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाए हैं। 

T20I मैच जब पारी में टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 50 से ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, एडिलेड, 2019

बरमूडा बनाम बहमास, कूलिज, 2021
कनाडा बनाम पनामा, कूलिज, 2021
बेल्जियम बनाम माल्टा, जेंट, 2022
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023

यह भी पढ़ें: 

लगातार दो जीत के बाद इस खिलाड़ी के फैन बने कप्तान सूर्यकुमार, कहा-बैटिंग देखकर आई किसी की याद

सूर्यकुमार की कप्तानी में पाकिस्तान के बराबर पहुंचा भारत, AUS के खिलाफ जीत दर्ज करते ही रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल