1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की वर्ल्ड कप की स्क्वाड में अचानक हुआ बदलाव, चोटिल प्लेयर बाहर; रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

भारत की वर्ल्ड कप की स्क्वाड में अचानक हुआ बदलाव, चोटिल प्लेयर बाहर; रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

 Published : Sep 04, 2025 09:44 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 09:46 pm IST

महिला वर्ल्ड कप 2025 शुरू होने से पहले से ही भारत को तगड़ा झटका लगा है, जब चोटिल होने की वजह से यास्तिका भाटिया बाहर हो गई हैं।

Yastika Bhatia- India TV Hindi
यास्तिका भाटिया Image Source : PTI

महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। इसके लिए भारतीय महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। लेकिन अब टीम को तगड़ा झटका लगा है, जब स्टार खिलाड़ी यास्तिका भाटिया घुटना चोटिल होने की वजह से पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। उनकी जगह स्क्वाड में उमा छेत्री की एंट्री करवाई गई है।

उमा छेत्री को मिला मौका

यास्तिका भाटिया को विशाखापत्तनम में भारत के ट्रेनिंग कैंप के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई। अब बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है और टीम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करती है। सीनियर टीम में उमा छेत्री के शामिल होने का मतलब है कि वह अब विश्व कप अभ्यास मैच में भारत ए के लिए नहीं खेल पाएंगी।

उमा छेत्री ने खेले हैं 7 T20I मैच

असम की उमा छेत्री का अब तक खेले गए सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में बल्लेबाजी के लिहाज से रिकॉर्ड काफी खराब है। उन्होंने चार पारियों में केवल 37 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 24 रन रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 90 से भी कम का रहा है। उन्होंने अपनी चार पारियों में एक भी छक्का नहीं लगाया है। उनके महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में भी शामिल होने की संभावना भी कम है।

श्रीलंका से होगा भारत का पहला मुकाबला

भारत 14 सितंबर से मुल्लांपुर में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। इसके बाद भारतीय महिला टीम बेंगलुरु में दो विश्व कप अभ्यास मैच खेलेगी और फिर 30 सितंबर को गुवाहाटी में टूर्नामेंट के पहले मैच में सह मेजबान श्रीलंका का सामना करेगी।

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, उमा छेत्री और स्नेह राणा।

यह भी पढ़ें:

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को चटाई धूल, जीत में गोल करके हीरो बने ये प्लेयर्स

भारतीय बल्लेबाज ने दिखाई प्रचंड फॉर्म, 184 रनों की पारी खेलकर मचाया तांडव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल