1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Hockey Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को चटाई धूल, जीत में गोल करके हीरो बने ये प्लेयर्स

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को चटाई धूल, जीत में गोल करके हीरो बने ये प्लेयर्स

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 04, 2025 09:18 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 09:20 pm IST

हॉकी एशिया कप 2025 में सुपर4एस के पूल में भारतीय टीम ने मलेशिया की टीम को पटखनी दी है। मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

hockey asia cup 2025- India TV Hindi
मनप्रीत सिंह गोल करने की कोशिश करते हुए Image Source : PTI

बिहार के राजगीर में हो रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। पूल-ए में अपने सभी मैच जीतने के बाद भारत ने सुपर-4 में भी कमाल का खेल दिखाया है। भारत ने मलेशिया को 4-1 से हरा दिया है। भारतीय प्लेयर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया और विरोधी टीम कोई मौका नहीं दिया। भारत के लिए मनप्रीत, सुखजीत, विवेक सागर प्रसाद और शैलेंद्र लाकड़ा ने गोल किए। ये खिलाड़ी टीम के लिए जीत में सबसे बड़े हीरो साबित हुए।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने दिखाया रंग

पहले क्वार्टर में मलेशियाई हॉकी टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। मलेशिया ने इस क्वार्टर में ज्यादातर समय गेंद को अपने पास रखा। इसी क्वार्टर में उनके लिए शफीक हसन ने गोल कर दिया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार वापसी की और लगातार हमले किए। भारतीय प्लेयर्स ने आक्रामक रुख अपनाया और मलेशियाई प्लेयर्स को चांस नहीं दिया। इसके बाद भारत के लिए मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह और शैलेंद्र लाकड़ा ने गोल किए और जो भारतीय टीम मैच में पीछे चल रही थी। उसे आगे कर दिया। भारतीय टीम ने लगातार तीन गोल के बाद 3-1 की बढ़त हासिल कर ली।

विवेद सागर प्रसाद ने किया चौथा गोल

तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिल रही थी। फिर 37वें मिनट में भारत के लिए सागर विवेद प्रसाद ने गोल किए और इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने 4-1 की बढ़त हासिल कर ली, जो अंत तक कायम रही। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से कोई भी प्लेयर गोल नहीं कर पाया था।

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह का ये 250वां हॉकी मैच था। उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है और कई अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने में उन्हें महारथ हासिल है। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 285 गोल किए हैं।

पूल-ए में भारत ने जीते अपने सभी मैच

भारतीय टीम ने पूल-ए में अपने तीनों ही मैच जीते थे। भारत ने तब चीन, जापान और कजाखास्थान को धूल चटाई थी। इसके बाद सुपर-4 के पूल में भारत ने अपने पहले मैच में साउथ कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। 

यह भी पढ़ें:

भारतीय बल्लेबाज ने दिखाई प्रचंड फॉर्म, 184 रनों की पारी खेलकर मचाया तांडव; गेंदबाज हुए पस्त

148 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, रचा गया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल