1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: अनबन की अफवाहों पर क्रिकेटर ने दिया था जवाब, पत्नी धनश्री वर्मा ने भी अब कही ये बात

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: अनबन की अफवाहों पर क्रिकेटर ने दिया था जवाब, पत्नी धनश्री वर्मा ने भी अब कही ये बात

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Aug 19, 2022 09:14 am IST,  Updated : Aug 19, 2022 09:14 am IST

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का प्यार 2020 के लॉकडाउन में परवान चढ़ा था। उसी साल अगस्त में दोनों ने रोका और फिर दिसंबर में शादी भी कर ली थी।

चहल के पोस्ट के बाद...- India TV Hindi
चहल के पोस्ट के बाद धनश्री ने भी कही ये बात Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • धनश्री वर्मा ने भी इंस्टा स्टोरी में दोहराई चहल की बात
  • धनश्री के इंस्टाग्राम से चहल सरनेम हटाने के बाद शुरू हुआ था बवाल
  • दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे धनश्री और चहल

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पनिर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच गुरुवार को अनबन की खबरें सामने आने लगीं। इसी के बाद यह चर्चा होने लगी कि भारतीय क्रिकेटर और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, जब यह मामला ज्यादा तूल पकड़ने लगा तब युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर खुद स्टोरी शेयर कर इन सब बातों को महज अफवाह कहते हुए इन सभी खबरों को खारिज कर दिया।

इसके कुछ ही देर बाद चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और इन बातों को अपवाह करार दिया। धनश्री ने भी अपनी स्टोरी में वही लिखा जो कुछ देर पहले चहल ने अपनी स्टोरी में लिखते हुए सफाई दी थी। चहल ने लिखा था कि, “आप सभी से गुजारिश है कि हमारे रिलेशनशिप के बारे में चल रही अफवाहों पर विश्वास न करें। इसे यहीं पर खत्म करें। आप सब को मेरा प्यार।”  उनके पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद धनश्री वर्मा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर यही मैसेज लिखते हुए शेयर किया।

चहल और धनश्री के पोस्ट
Image Source : INSTAGRAMचहल और धनश्री के पोस्ट

कहां से शुरू हुआ विवाद?

दरअसल एक्टर, डांसर, कोरियोग्राफर धनश्री ने इंस्टाग्राम से अपना सरनेम 'चहल' हटा दिया। किसी भी आम विवाहित महिला की तरह धनश्री ने भी शादी के बाद अपने पति का चहल सरनेम अपने नाम में लगाया था। लेकिन शादी के महज 1 वर्ष 8 महीने बाद अचानक अपने नाम से उन्होंने पति के सरनेम को हटाकर सबको चौंका दिया। यही कारण रहा कि इसके बाद गुरुवार को दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली धनश्री ने पिछले करीब 3 महीनों में सिर्फ दो वीडियो ही शेयर किए हैं। हाल ही में उन्होंने सूर्यकुमार यादव के घर श्रेयस अय्यर के साथ भी स्पॉट किया गया था।

Yuzvendra Dhanashree: युजवेंद्र की पत्नी धनश्री ने हटाया ‘चहल’ सरनेम, भारतीय स्पिनर ने कहा, अफवाहों पर ध्यान न दें

लॉकडाउन में हुआ प्यार, फिर हुआ ‘चट मंगनी पट ब्याह’

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा शादी के बंधन में बंधने से पहले से एक दूसरे को चाहते और पसंद करते थे। दोनों का प्यार 2020 में कोरोना के पहले लॉकडाउन के दौरान परवान चढ़ा था। इन दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन क्लास के दौरान हुई थी। चहल धनश्री से डांस सीखते थे और कुछ ही महीनों के भीतर दोनों दोस्त बने और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों ने अपनी शादी के प्लान से सबको रूबरू कराया। ये पूरा मामला ‘चट मंगनी पट ब्याह’ वाला रहा। अगस्त 2020 में दोनों का रोका हुआ और दिसंबर 2020 में इन दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद अपने डेढ़ साल के अब तक के सफर में ये जोड़ी फैंस के लिए सुपरहिट रही है।    

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल