1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. फ्रेंच ओपन: कोझलोवा ने मौजूदा चैम्पियन ओस्टापेंको को पहले दौर में हराया

फ्रेंच ओपन: कोझलोवा ने मौजूदा चैम्पियन ओस्टापेंको को पहले दौर में हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 28, 2018 03:55 pm IST,  Updated : May 28, 2018 03:55 pm IST

यूक्रेन की कैटरीना कोझलोवा ने मौजूदा चैम्पियन लातविया को जेलेना ओस्टापेंको को पहले ही दौर में हराते हुए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम-फ्रेंच ओपन से बाहर कर दिया है। 

जेलेना ओस्टापेंको- India TV Hindi
जेलेना ओस्टापेंको

पेरिस: यूक्रेन की कैटरीना कोझलोवा ने मौजूदा चैम्पियन लातविया को जेलेना ओस्टापेंको को पहले ही दौर में हराते हुए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम-फ्रेंच ओपन से बाहर कर दिया है। कोझलोवा ने यह मैच 7-5, 6-3 से जीता। ओस्टापेंको ने इस मैच में कुल 48 बेजां गलतियां कीं। इसमें 13 डबल फॉल्ट शामिल हैं। 94 मिनट के मैच के दौरान ओस्टापेंको ने 22 विनर्स लगाए लेकिन उनकी बेजां गलतियां उन पर भारी पड़ीं।

ओस्टापेंको 2005 के बाद मौजूदा चैम्पियन होते हुए फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में हारने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ओपन एसा में रूस की एनास्तासिया मिस्कीना को भी यह दिन देखना पड़ा है।

दूसरी ओर, दूसरी बार फ्रेंच ओपन में खेल रहीं कोझलोवा दूसरे दौर में चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा या फिर बेलारूर की विक्टोरिया एजारेंका से भिड़ेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल