1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: रोहित शर्मा के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका, आज हारे तो सब हारे!

IPL 2018: रोहित शर्मा के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका, आज हारे तो सब हारे!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 04, 2018 03:53 pm IST,  Updated : May 04, 2018 03:53 pm IST

रोहित शर्मा पर लटक रही है तलवार, अगर आज भी खराब खेले तो आलोचकों के रडार पर जाएंगे हिटमैन।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

आईपीएल 2018 में आज मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का मैच है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा और उनकी टीम मुंबई के लिए आज का मैच बेहद अहम है और अगर रोहित आज कुछ करिश्मा नहीं दिखा पाए तो वो आलोचकों के निशाने पर आ जाएंगे और हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन भी ले ले। रोहित के लिए आज खुद को साबित करने का आखिरी मौका होगा। आज रोहित के सामने कई तरह की चुनौतिया होंगी। खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित को बल्लेबाजी में तो बड़ी पारी खेलनी ही होगी। इसके अलावा उन्हें आज कप्तानी में भी कमाल दिखाना होगा।

रोहित के बल्ले में लगी जंग: रोहित वैसे तो अपने चौके-छक्कों के लिए जाने जाते हैं लेकिन आईपीएल 2018 में वो रनों के लिए तरसते नजर आए हैं। इक्का-दुक्का पारियों में उन्होंने रन जरूर बनाए हैं लेकिन टीम के लिए लगातार रन बनाने में वो नाकाम रहे हैं। रोहित के बल्ले से अब तक 8 मैचों में 28 के औसत से सिर्फ 196 रन ही निकले हैं। इस दौरान रोहित ने 2 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित ने अब तक आईपीएल में (15, 11, 18, 94, 0, 2, 56, 0) का स्कोर किया है। अगर हम दो बड़ी पारियों को निकाल दें तो कुछ भी नहीं बचता।

आज हारे तो सब हारे रोहित: रोहित शर्मा की मुंबई को अगर आज पंजाब के हाथों हार झेलनी पड़ती है तो वो आईपीएल 2018 से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी। मुंबई की टीम फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है और टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए सारे मैच जीतने होंगे। इस लिहाज से मुंबई के लिए अब सारे मुकाबले करो या मरो के ही होंगे। रोहित शर्मा को आज ऐसी रणनीति बनानी होगी, उन्हें ऐसा खेल दिखाना होगा जिसका पंजाब के पास कोई तोड़ ना हो और मुंबई उसे मात दे सके। साफ है रोहित के लिए आज का दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल