1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: अपनी गेंदों में जमकर छक्के खाने के बाद ड्वेन ब्रावो ने आंद्रे रसेल के साथ ये क्या किया!

IPL 2018: अपनी गेंदों में जमकर छक्के खाने के बाद ड्वेन ब्रावो ने आंद्रे रसेल के साथ ये क्या किया!

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Apr 11, 2018 03:01 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 03:01 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ पारी खेली और जमकर छक्के लगाए।

ड्वेन ब्रावो और...- India TV Hindi
ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए बेहद रोमांचक मैच में केकेआर के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने अपनी राष्ट्रीय टीम के साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो की गेंदों पर जमकर छक्के मारे। रसेल ने ब्रावो को अपने निशाने पर लिया और पहले तो उनकी गेंद पर 105 मीटर का छक्का जड़ा। इसके बाद उनके ही ओवर में लगातार 3 गेंदों में 3 छक्के भी ठोक दिए। रसेल से जमकर पिटने के बाद जब पारी खत्म हुई तो ब्रावो ने रसेल के साथ ऐसा कुछ किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया और साथ ही ये भी दिखा कि क्रिकेट को क्यों जेंटलमेन्स गेम कहा जाता है। आखिर ब्रावो ने किया रसेल के साथ? आइए आपको बताते हैं।

ब्रावो ने जीता हर किसी का दिल: जब कोलकाता की पारी खत्म हुई और रसेल धमाकेदार पारी खेलने के बाद पवेलियन वापस लौटे तो तो ब्रावो रसेल के पास गए और उन्होंने ताबड़तोड़ पारी के लिए रसेल को बधाई दी। साथ ही ब्रावो ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें शाबासी और उनका हौसला भी बढ़ाया। ब्रावो जिस तरह से रसेल के साथ पेश आ रहे थे उसे देखकर साफ लग रहा था कि उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है कि रसेल ने उनकी गेंदों पर कई छक्के लगाए हैं, बल्कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी राष्ट्रीय टीम के साथी खिलाड़ी ने बेहतरीन पारी खेली।

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब रसेल ने ब्रावो को अपना निशाना बनाया है। इससे पहले भी रसेल ने ब्रावो की गेंदों को जमकर बाउंड्री के बाहर पहुंचाया है। ब्रावो अब तक आईपीएल में रसेल को एक बार भी आउट नहीं कर सके हैं। रसेल ने ब्रावो के खिलाफ आईपीएल में 29 गेंदों में 76 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के ठोके हैं। वहीं, उनका स्ट्राइट रेट 262.06 का रहा है। खास बात ये है कि वो एक बार भी ब्रावो का शिकार नहीं बने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल