1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. रोहित शर्मा को लग सकता है बड़ा झटका, आज नहीं खेलेगा टीम का सबसे विस्फोटक खिलाड़ी!

रोहित शर्मा को लग सकता है बड़ा झटका, आज नहीं खेलेगा टीम का सबसे विस्फोटक खिलाड़ी!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2018 06:43 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 07:12 pm IST

रोहित शर्मा को आज के मैच में लग सकता है बड़ा झटका।

हार्दिक पंड्या को...- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या को पहले मैच के दौरान चोट लग गई थी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर है। माना जा रहा है कि टीम के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या इस मैच से बाहर हो सकते हैं। पंड्या को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। चोट इतनी खतरनाक थी कि पंड्या पिच पर ही लेट गए थे। हालांकि उस मैच में पंड्या ने बाद में गेंदबाजी भी कराई थी। लेकिन गेंदबाजी कराने के बाद वो दोबारा बाहर चले गए थे। अब हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनका खेलना तय नहीं है और माना जा रहा है कि चोट के कारण उन्हें इस मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि मुंबई के लिए ये मैच बेहद अहम है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को पहले मैच में चेन्नई के हाथों रोमांचक हार झेलनी पड़ी थी। वो मैच पूरी तरह से मुंबई के हाथे में था लेकिन ड्वेन ब्रावो और केदार जाधव की करिश्माई पारी ने चेन्नई को जीत दिला दी थी। ऐसे में मुंबई को अब भी पहली जीत का इंतजार है और टीम का इरादा हैदराबाद के खिलाफ जीत का खाता खोलने का होगा।

वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद की बात करें तो टीम पहला मैच जीत चुकी है और टीम का इरादा अपने घर पर मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने का होगा। अगर हैदराबाद इस मैच को जीत जाता है तो ये उसकी लगातार दूसरी जीत होगी। अब तक दोनों के बीच कुच 10 मैच खेले गए हैं और दोनों ही टीमों ने 5-5 बार मुकाबले जीते हैं। हलांकि घर पर हैदराबाद का पलड़ा भारी है और टीम ने अपने घर पर मुंबई पर 3-2 की बढ़त बना रखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल