1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: रोहित शर्मा के सबसे बड़े मैच विनर हार्दिक पंड्या टीम से बाहर

IPL 2018: रोहित शर्मा के सबसे बड़े मैच विनर हार्दिक पंड्या टीम से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2018 08:08 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 08:08 pm IST

टूर्नामेंट का पहला मैच हारने के बाद रोहित शर्मा के लिए आई बुरी खबर।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में रोहित शर्मा की टीम को बड़ा झटका लगा है और टीम का सबसे बड़ा मैच विनर हार्दिक पंड्या इस मैच से बाहर हो गए हैं। पंड्या को उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट लग गई थी और इसके बाद वो मैदान पर ही लेट गए थे। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी तो की थी लेकिन गेंदबाजी के बाद वो दोबारा बाहर चले गए थे। मैच से पहले ये तय नहीं था कि पंड्या बाहर रहेंगे या खेलेंगे लेकिन टॉस के बाग रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि पंड्या टीम का हिस्सा नहीं हैं। पंड्या की जगह मुंबई की टीम में प्रदीप सांगवान को शामिल किया गया है। वहीं रोहित शर्मा ने मिचेल मैकलेनिघन की जगह बेन कटिंग को खिलाया है।

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के लिए ये मैच बेहद अहम है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को पहले मैच में चेन्नई के हाथों रोमांचक हार झेलनी पड़ी थी। वो मैच पूरी तरह से मुंबई के हाथे में था लेकिन ड्वेन ब्रावो और केदार जाधव की करिश्माई पारी ने चेन्नई को जीत दिला दी थी। ऐसे में मुंबई को अब भी पहली जीत का इंतजार है और टीम का इरादा हैदराबाद के खिलाफ जीत का खाता खोलने का होगा।

वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद की बात करें तो टीम पहला मैच जीत चुकी है और टीम का इरादा अपने घर पर मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने का होगा। अगर हैदराबाद इस मैच को जीत जाता है तो ये उसकी लगातार दूसरी जीत होगी। अब तक दोनों के बीच कुच 10 मैच खेले गए हैं और दोनों ही टीमों ने 5-5 बार मुकाबले जीते हैं। हलांकि घर पर हैदराबाद का पलड़ा भारी है और टीम ने अपने घर पर मुंबई पर 3-2 की बढ़त बना रखी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल