1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. पुणे के हाथ से फिसल सकते हैं IPL प्ले-ऑफ मुकाबले, इन शहरों को मिल सकती है मेजबानी

पुणे के हाथ से फिसल सकते हैं IPL प्ले-ऑफ मुकाबले, इन शहरों को मिल सकती है मेजबानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 13, 2018 10:58 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 10:58 pm IST

पुणे को अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपना घरेलू मैदान बनाया है।

चेन्नई सुपर किंग्स- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स

बीसीसीआई 23 और 25 मई को पुणे में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रस्तावित प्ले ऑफ मैचों को स्थानांतरित कर सकता है क्योंकि महाराष्ट्र क्रिकेट संघ अपने इस स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के छह लीग मैचों की मेजबानी करेगा। फिलहाल कोलकाता और राजकोट इन प्ले ऑफ मैचों की मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। ये पता चला है कि आईपीएल संचालन परिषद सभी स्थलों पर मैचों के उचित वितरण की नीति का पालन करना चाहता है।  

पुणे को सुपरकिंग्स के छह मैचों की मेजबानी मिलने के बाद ये फैसला लिया गया कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बीसीसीआई 23 मई को खेले जाने वाले एलिमिनेटर और 25 मई को खेले जाने वाले क्वालीफायर की मेजबानी किसी अन्य स्थल को देने का फैसला करेगा। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया, ‘अभी तक वैकल्पिक स्थल के बारे में फैसला नहीं हुआ है। इन दोनों प्ले ऑफ मैचों का आयोजन कोलकाता या राजकोट में होगा। इस पर जल्द ही फैसला होगा।’ 

एमसीए अध्यक्ष के अभय आप्टे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आईपीएल संचालन परिषद से अभी तक हमें कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। प्ले ऑफ के स्थानांतरित होने से नाराज होने जैसा कुछ नहीं है। सभी इकाइयां बीसीसीआई के तत्वावधान में काम करती हैं। हमें सुपरकिंग्स के मैचों की मेजबानी मिली क्योंकि वहां परेशानी थी।’ 

कैब (बंगाल क्रिकेट संघ) के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया की भी यही राय है। डालमिया ने कहा, हम किसी के आवंटित मैचों को नहीं लेना चाहते हैं लेकिन अगर मौका मिलता है तो हम हमेशा तैयार हैं।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल