1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: आईपीएल ट्रॉफी को लेकर विराट कोहली का छलका दर्द, कहा- 10 साल से हूं परेशान

IPL 2018: आईपीएल ट्रॉफी को लेकर विराट कोहली का छलका दर्द, कहा- 10 साल से हूं परेशान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 05, 2018 10:13 am IST,  Updated : Apr 05, 2018 10:13 am IST

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अब तक एक बार भी IPL चैंपियन नहीं बन सकी है।

रॉयल चैलेंजर्स...- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

IPL 2018: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को इंडियन प्रीमियर लीग का पहला खिताब दिलाने के लिए हमेशा की तरह प्रेरित और प्रतिबद्ध हैं। आरसीबी इस प्रतियोगिता में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया है और तीन बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी वो अब तक खिताब नहीं जीत सका है। पिछले सत्र में तो कुछ भी उसके अनुकूल नहीं रहा और टीम आखिरी स्थान पर रही थी। कोहली ने अभ्यास सत्र के बाद कहा, ‘प्रशंसकों से ज्यादा मैं कप जीतने को बेताब हूं। मैं पिछले दस साल से बेंगलुरू के साथ हूं और हम तीन बार फाइनल की बाधा पार नहीं कर पाए। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि इस बार खिताब जीतने के लिए मेरी प्रतिबद्धता 120 प्रतिशत तक होने जा रही है।’ 

आरसीबी के पास बल्लेबाजी में इस बार आक्रामकता कुछ कम है लेकिन कोहली ने कहा कि टीम के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजी आरसीबी का मजबूत पक्ष थी लेकिन इस नीलामी में गेंदबाजी को मजबूती देना हमारे लिए सबसे अच्छी बात रही। इस आईपीएल में मैं अपनी संभावना को लेकर आफी आशान्वित हूं।’

सितारों से सजी बेंगलुरू की टीम अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है और उन्हें हर बार निराशा होना पड़ा है। बेंगलुरू की टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं लेकिन इसके बाद भी टीम अब तक आईपीएल ट्रॉफी छू नहीं सकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल