1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL-2018: कब और कहां देख सकते हैं IPL उद्घाटन समारोह और मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL-2018: कब और कहां देख सकते हैं IPL उद्घाटन समारोह और मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2018 12:32 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 12:32 pm IST

IPL-2018: IPL का 11वां सीज़न 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. मैच से पहले रंगारंग उद्घाटन समारोह होगा

Rohit, Dhoni- India TV Hindi
Rohit, Dhoni

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिता IPL का 11वां सीज़न 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. मैच से पहले रंगारंग उद्घाटन समारोह होगा जो मैच से 15 मिनट पहले तक चलेगा.

इस बार IPL का सिर्फ़ एक ही उद्घाटन सामरोह होगा हालंकि पिछली बार हर मैच स्थल पर पहले मैच के दौरान समारोह हुआ था. बहरहाल, समारोह में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां परफॉर्म करेंगी. पहले आईपीएल का उद्घाटन समारोह 6 अप्रैल को आयोजित होने जा रहा था लेकिन सीओए के निर्देश के बाद ये 7 अप्रैल को आयोजिक किया जा रहा है. इसकी वजह से धेानी और रोहित शर्मा के अलावा कोई और कप्तान हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

इस समारोह में लेडी गागा और कैटी पैरी जैसे विदेशी कलाकारों को बुलाने की योजना थी लेकिन बजट कम होने की वजह से फिर ये रद्द कर दिया गया. उद्घाटन समारोह का बजट पहले 50 करोड़ रुपए था लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इसे कम करके 30 करोड़ रुपए कर दिया था. संचालन परिषद ने अब 18 करोड़ रुपए में इसका आयोजन करने का फैसला किया है. अब बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, प्रभुदेवा और परिणीति चोपड़ा इस कार्यक्रम में जलवा बिखेरेंगे.

कब शुरू होगा कार्यक्रम

आईपीएल के उद्घाटन का कार्यक्रम 6.00 बजे शुरू होगा. ये कार्यक्रम करीब करीब डेढ़ घंटे का होगा तथा मुंबई और चेन्नई के बीच टॉस होने से 15 मिनट पहले यानि सात बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा.

कौन कौन कलाकार करेंगे परफॉर्म

उद्घाटन समारोह में पहले रणवीर सिंह को आना था, लेकिन उनका कंधा चोटिल हो गया है और अब उनकी जगह ऋतिक रोशन और प्रभुदेवा आ रहे हैं. ऋतिक रोशन और प्रभुदेवा के अलावा जैकलीन फर्नांडीस, परिणीति चोपड़ा और वरुण धवन जैसे कलाकार भी उदघाटन समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे.

कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण शाम 5.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा. इसके अलावा इंटरनेट पर हॉट स्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल