1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: एम एस धोनी को आया गुस्सा, जानें क्यों रविंद्र जडेजा को बॉल मारने के लिए दौड़े!

IPL 2018: एम एस धोनी को आया गुस्सा, जानें क्यों रविंद्र जडेजा को बॉल मारने के लिए दौड़े!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2018 08:16 pm IST,  Updated : May 13, 2018 08:16 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

रविंद्र जडेजा और एम एस...- India TV Hindi
रविंद्र जडेजा और एम एस धोनी

एम एस धोनी और रविंद्र जडेजा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। धोनी जडेजा को अपना सबसे पक्का दोस्त मानते हैं और उनके साथ हंसी-मजाक करते रहते हैं। आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब धोनी ने मजाक-मजाक में जडेजा को बुरी तरह डरा दिया। धोनी की एक्टिंग के सामने जडेजा ही नहीं बल्कि हर कोई सन्न रह गया। लेकिन बाद में जब धोनी हंसने लगे तब जाकर पता चला कि वो जडेजा के साथ मजाक कर रहे थे। दरअसल, हुआ ये कि चेन्नई की गेंदबाजी के दौरान पारी का 7वां ओवर चल रहा था। हरभजन सिंह ओवर की आखिरी गेंद फेंक रहे थे।

इस दौरान हरभजन की आखिरी गेंद को शिखर धवन ने हल्के हाथों से मिड ऑन क्षेत्र में खेल दिया। इस दौरान धोनी विकेट के पीछे से भागते हुए गेंद तक पहुंचे, ठीक उसी समय जडेजा भी गेंद तक पहुंच चुके थे। जडेजा के गेंद तक पहुंचने से पहले ही धोनी ने गेंद उठी ली थी और जैसे ही जडेजा उनके पास पहुंचे वैसे ही धोनी ने गुस्से में जडेजा के मुंह पर गेंद मारने की एक्टिंग की। धोनी की इस हरकत से जडेजा बुरी तरह डर गए और उन्होंने डर के मारे अपना मुंह छिपा लिया। हालांकि थोड़ी ही देर में धोनी हंसने लगे और जडेजा की जान में जान आई।

आपको बता दें कि एम एस धोनी की टीम ने मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने प्लेऑफ में जगह लगभग बना ली है। चेन्नई को 180 रनों का लक्ष्य मिला ता जिसे टीम ने 19 ओवरों में महज 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायडू ने बेहतरीन शतक और शेन वॉटसन ने अर्धतकीय पारी खेली। हार के बावजूद हैदराबाद की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल