1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठने के बावजूद केकेआर से जुड़ा ये स्टार गेंदबाज

गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठने के बावजूद केकेआर से जुड़ा ये स्टार गेंदबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 12:46 pm IST

दिनेश कार्तिक की कप्तानी में खिताबी जीतने के इरादे से उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स।

कोलकाता नाइट राइडर्स- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा कि स्पिनर सुनील नरेन टीम से जुड़ गये हैं जबकि चेटिल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क के विकल्प के बारे में कल पता चलेगा। वेस्टइंडीज के स्पिनर नरेन का भविष्य पिछले महीने अधर में फंसता दिख रहा था क्योंकि पाकिस्तान सुपर लीग में उनके गेंदबाजीएक्शन की एक बार फिर शिकायत की गई थी। 

मैसूर ने कहा,‘‘आईपीएल अधिकारियों के साथ मेरी बातचीत हुई है, सुनील की गेंदबाजी के साथ कोई समस्या नहीं है। वह टीम से जुड़ गये हैं। यह सामान्य प्रक्रिया की तरह है। कोई चिंता की बात नहीं।’’ 

इंडियन प्रीमियर लीग की दो बार की चैम्पियन टीम को हालांकि स्टार्क की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। स्टार्क के लिए टीम ने9.4 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी। मैसूर ने कहा,‘‘हम उनके विकल्प की घोषणा अभी नहीं कर सकते। प्रोटोकॉल के मुताबिक पहले आईपीएल को इसकी घोषणा करनी चाहिए, उम्मीद है कल तक आपको पता चल जाएगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल