1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL में आग उगल रहा है धोनी का बल्ला, जानिए सबसे रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में कौन से नंबर पर हैं काबिज?

IPL में आग उगल रहा है धोनी का बल्ला, जानिए सबसे रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में कौन से नंबर पर हैं काबिज?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2018 07:11 pm IST,  Updated : May 01, 2018 07:12 pm IST

IPL-11 में धोनी का अपडेटेड वर्जन देखने को मिला है। जिसका बल्ला आग उगल रहा है। जिसको सिंगल से ज्यादा छक्के में यकीन है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ माही ने महज 22 गेंदों पर 231.81 की स्ट्रा.रेट से नाबाद 51 रन जड़े।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

IPL-11 में धोनी का अपडेटेड वर्जन देखने को मिला है। जिसका बल्ला आग उगल रहा है। जिसको सिंगल से ज्यादा छक्के में यकीन है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ माही ने महज 22 गेंदों पर 231.81 की स्ट्रा.रेट से नाबाद 51 रन जड़े। इस दौरान धोनी के बल्ले से 5 जबरदस्त सिक्स निकले। धोनी का आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

माही सिर्फ चेन्नई के सुपर किंग नहीं है बल्कि बतौर बल्लेबाज़ IPL-11 में उनकी तूती बोल रही है। आपको बता दें धोनी इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने में पांचवें नंबर पर हैं। टॉप 5 बल्लेबाज़ों में उन्होंने सबसे कम गेंदों का सामना किया है। माही ने 71.50 की जादुई औसत286 रन बनाए हैं। 6 से ज्यादा मैच खेल चुके बल्लेबाज़ों में उनका सबसे ज्यादा औसत है और आखिरी के पांच ओवर के धोनी का स्ट्राईक रेट 214.3 है।

माही का रुद्र अवतार ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। वो भी जब धोनी पूरी तरह फिट नहीं है पीठ दर्द के साथ दर्द ए बैटिंग कर रहे हैं। धोनी के बदले रूप के पीछे उनका खास प्लान है। जिसको उन्होंने आईपीएल के लिए तैयार किया था। माही ने अपनी बैटिंग तकनीक में बदलाव किया है। उन्होंने फुट बैलेंस पर काम किया। 

जिससे बैट स्विंग ज्यादा प्रभावशाली हो गया है। धोनी अब ज्यादा स्ट्रेट बैट से खेल रहे हैं। उनका हेड आई कॉम्बिनेशन पहले से बेहतर हुआ है। नतीजा मैदान के उन हिस्सो में छक्के और चोक्के जो धोनी की कमजोरी हुआ करती थी।

ये पुराना धोनी नहीं है। ये है धोनी का नया अपडेटेड वर्जन जो हर किसी के लिए परेशानी दोगनी कर रहा है। इस बड़ी वजह माही की फिटनेस है। बैंगलोर के खिलाफ धोनी की बोल्ट रेस और बल्ले से रनों की बारिश 2019 वर्ल्ड कप की गारंटी बन गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल