1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: कब और कहां देखें राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली डेयरडेविल्स मुकाबला

IPL 2018: कब और कहां देखें राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली डेयरडेविल्स मुकाबला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2018 04:39 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 04:40 pm IST

अपने पहले मैच में हार झेल चुकी आईपीएल की दो टीमें-दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स आज जब एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी तो उनका एकमात्र लक्ष्य लीग के 11वें सीजन में जीत का खाता खोलना होगा।

गौतम गंभीर और अजिंक्य...- India TV Hindi
गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे

अपने पहले मैच में हार झेल चुकी आईपीएल की दो टीमें-दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स आज जब एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी तो उनका एकमात्र लक्ष्य लीग के 11वें सीजन में जीत का खाता खोलना होगा।  दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद लीग में लौटी राजस्थान की टीम को अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी थी, जिसे हैदराबाद ने नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

कहां होगा मैच

मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगा

मैच कब शुरु होगा

​मैच रात आठ बजे शुरू होगा.

मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां होगा

सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है.

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है

सीरीज के सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है

हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप  https://www.khabarindiatv.com/ पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरे आईपीएल में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगी.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल