1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018 की सबसे बड़ी दावेदार के लिए बंद हो गए हैं प्लेऑफ के दरवाजे!

IPL 2018 की सबसे बड़ी दावेदार के लिए बंद हो गए हैं प्लेऑफ के दरवाजे!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2018 06:33 pm IST,  Updated : May 07, 2018 06:35 pm IST

ये आईपीएल टीम अपने 9 में से सिर्फ 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है।

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर VS...- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस

कप्तान विराट कोहली के साथ बैंगलोर टीम सोफे पर बैठकर बिरयानी खा रहे हैं साथ ही चहल और बाकी खिलाड़ी मौजूद हैं। दरअसल ये बिरयानी पार्टी मोहम्मद सिराज के घर पर हुई और विराट को ऐसे बिरयानी खाते देखकर फैंस जरूर हैरान हैं।

विराट फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। वो रोटी, चावल और बिरयानी से दूरी बना चुके हैं। ऐसे में कोहली की ऐसी तस्वीर देख थोड़ी हैरानी तो बनती है। शायद हैदराबाद को हराने के लिए विराट ने बिरयानी का सहारा लिया है क्योंकि बैंगलोर को आज IPL-11 का सबसे अहम मैच खेलना है।

इस सीजन में बैंगलोर 9 में से 6 मैच हार चुकी है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बैंगलोर को अब बाकी पांचों मैच जीतने होंगे लेकिन हैदराबाद को हराना सीजन -11 का सबसे बड़ा चैलेंज है।

सनराइजर्स हैदराबाद 9 में से सिर्फ 2 मैच ही हारी है। हैदराबाद की गेंदबाज़ी सबसे मजबूत है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों ही डिपार्टमेंट में जूझ रही है। 1 महीने पहले जब IPL-11 का आगाज हुआ था तो विराट चैंपियन बनने के सबसे बड़े दावेदार थे लेकिन अब विराट के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल