1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद वॉटसन का बड़ा खुलासा, शतक ठोककर इस चीज की भरपाई की

चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद वॉटसन का बड़ा खुलासा, शतक ठोककर इस चीज की भरपाई की

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 27, 2018 11:49 pm IST,  Updated : May 27, 2018 11:50 pm IST

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के नायक रहे शेन वॉटसन ने फानइल की अपनी शतकीय पारी को विशेष करार दिया जिसके दम पर उनकी टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया।

शेन वॉटसन- India TV Hindi
शेन वॉटसन

मुंबई: चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के नायक रहे शेन वॉटसन ने फानइल की अपनी शतकीय पारी को विशेष करार दिया जिसके दम पर उनकी टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 178 रन बनाये। चेन्नई ने शेन वॉटसन के नाबाद 117 की मदद से दो विकेट पर 181 रन बनाकर तीसरी बार खिताब जीता। 

वॉटसन को नाबाद शतक के लिये मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि यह पूरा सत्र उनके लिये बेहतरीन रहा। इस ऑलराउंडर ने कहा,‘‘यह सीजन विशेष रहा। आज सब कुछ मेरे अनुकूल रहा लेकिन इतने बड़े मैच में इस तरह की पारी खेलना खास रहा।’’ 

वॉटसन ने पहले दस गेंदों पर रन नही बनाया था। उन्होंने कहा,‘‘इन दस गेंदों के बाद मैंने आगे उनकी भरपायी करने की कोशिश की। भुवनेश्वर ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और इसलिए हम पहले छह ओवर में विकेट नहीं गंवाना चाहता था। जब गेंद स्विंग नहीं करने लगी तो फिर रन बनाना आसान हो गया था।’’ 

इस सत्र में 14 मैचों में 684 रन बनाने वाले ऋषभ पंत को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’और मुंबई इंडियन्स को‘फेयरप्ले अवार्ड’मिला। पंत के दिल्ली डेयरडेविल्स के साथी ट्रेंट बोल्ट को सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार दिया गया। ईडन गार्डन्स को इस सत्र में आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ मैदान आंका गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल