1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. ऐसे समय पर यह जीत काफी अहम: कोहली

ऐसे समय पर यह जीत काफी अहम: कोहली

 Reported By: IANS
 Published : May 02, 2018 06:45 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:45 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत को बहुत महत्वपूर्ण बताया है। 

kohli- India TV Hindi
kohli

बेंगलोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत को बहुत महत्वपूर्ण बताया है। बेंगलोर ने मंगलवार रात को अपने गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई को 14 रन से हरा दिया। बेंगलोर अब अंकतालिका में छह अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमें इस जीत की सख्त जरूरत थी। टूर्नामेंट के ऐसे समय पर यह जीत काफी महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ मैचों में हम चूक गए थे, हमें इस दो अंक की जरूरत थी।" उन्होंने कहा कि अगले चरण में क्वालीफाई करने के लिए टीम को प्रभावशाली प्रदर्शन करना होगा और अंक जुटाने होंगे।

कप्तान ने कहा, "उन दो अंकों को हासिल करने के लिए हमें प्रभावशाली प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। हमारा इरादा अच्छा था और परिणाम हमारे पक्ष में रहा। हमें इस आत्मविश्वास को आगे भी बरकरार रखना होगा।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल