1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : तेवतिया की तूफानी मैच जिताऊ पारी पर दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान

IPL 2020 : तेवतिया की तूफानी मैच जिताऊ पारी पर दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 04:16 pm IST

राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हुए तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18वें ओवर में पांच छक्के जड़कर मैच का पासा पलट दिया। 

Rahul Tewatia- India TV Hindi
Rahul Tewatia Image Source : IPLT20.COM

अबुधाबी| दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने सोमवार को कहा कि आईपीएल की किवदंतियों में जगह बनाने वाली पारी खेलकर राहुल तेवतिया ने आशातीत प्रदर्शन किया है। तेवतिया और अमित मिश्रा दोनों हरियाणा से हैं और 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिये साथ खेले थे। राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हुए तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18वें ओवर में पांच छक्के जड़कर मैच का पासा पलट दिया।

मिश्रा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले कहा ,‘‘ वह अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर रहा था। जिस तरह से उसने कल खेला, यह हरियाणा क्रिकेट के भविष्य के लिये अच्छा है। मैं चाहता हूं कि वह आगे भी ऐसे ही खेलते रहे।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा था कि वह अच्छा खेल सकता है लेकिन जिस तरह से वह कल खेला, मैने सोचा भी नहीं था । कई बार आप इतना फोकस कर पाते हो कि हालात को अपने अनुरूप मोड़ सकते हो। इस तरह की पारी बार बार देखने को नहीं मिलती। यह उसके जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से होगी।’’

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : राजस्थान की हार का विलेन बनने से बचे राहुल तेवतिया, आखिर में बने जीत का हीरो

मिश्रा ने कहा कि अबुधाबी की पिच बल्लेबाजों की मददगार है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस विकेट पर अभ्यास नहीं किया है लेकिन यह बल्लेबाजों की मददगार है। थोड़ी धीमी है और बल्लेबाज को शॉट खेलने के लिये समय मिल रहा है।’’

ये भी पढ़ें - IPL 2020, RR vs KXIP : हार के बाद निराश कप्तान राहुल ने अपने गेंदबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान

दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ वह इतने लंबे समय तक खेले हैं कि उन्हें खिलाड़ियों की मनोदशा के बारे में पता है । किसी में आत्मविश्वास की कमी या अति आत्मविश्वास है तो उन्हें पता है कि क्या कहना है। वह हमेशा सकारात्मक बात करते हैं और उनसे खिलाड़ियों के साथ तालमेल के बारे में काफी कुछ सीखा है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल