1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : CSK के कोच फ्लेमिंग का मानना, धोनी को फॉर्म में आने में लगेगा थोड़ा समय

IPL 2020 : CSK के कोच फ्लेमिंग का मानना, धोनी को फॉर्म में आने में लगेगा थोड़ा समय

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 07:45 pm IST

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरूवार को आलोचनाओं से घिरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा कि लंबे ब्रेक के बाद बेहतरीन फार्म लाने में थोड़ा समय लगेगा।

IPL 2020 : CSK के कोच फ्लेमिंग...- India TV Hindi
IPL 2020 : CSK के कोच फ्लेमिंग का मानना, धोनी को फॉर्म में आने में लगेगा थोड़ा समय Image Source : PTI

दुबई। चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरूवार को आलोचनाओं से घिरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा कि लंबे ब्रेक के बाद बेहतरीन फार्म लाने में थोड़ा समय लगेगा और जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आगे बढ़ेगा, वह भी बेहतर और बेहतर होते जायेंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिये 217 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और तब उन्हें 38 गेंद में 103 रन की जरूरत थी। पूर्व भारतीय कप्तान ने 17 गेंद में नाबाद 29 रन बनाये लेकिन टीम 16 रन से हार गयी। 

फ्लेमिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘धोनी एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने पिछले एक डेढ़ साल में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है। हर कोई धोनी से उम्मीद करता है कि वह पहले की तरह आते ही वही करना शुरू कर दे जो वह करता था। ऐसा नहीं होता, इसमें थोड़ा समय लगता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया में उसका ‘गेम टाइम’ जरूरी है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली बार था जब उसने क्रीज पर बल्लेबाजी की क्योंकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसने कुछेक गेंद खेली थी।’’ 

डीन जोन्स के निधन से क्रिकेट में जगत में शोक की लहर, शास्त्री और कोहली ने जताया दुख

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरने के लिये धोनी की आलोचना की थी और कहा था कि वह आगे आकर अगुआई नहीं कर रहे थे। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह बेहतर से बेहतर होता जायेगा। आते ही उससे 30 गेंद में 70 रन की उम्मीद करना मुश्किल चीज होगी और हमारे पास अन्य खिलाड़ी भी हैं जो अच्छी फार्म में हैं और अच्छा काम कर सकते हैं।’’

अम्बाती रायुडू ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरूआती मुकाबले में 71 रन की पारी खेली थी लेकिन वह चोट के कारण राजस्थान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाये थे। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘रायुडू फार्म में है और राजस्थान के खिलाफ उसका नहीं खेल पाना निराशाजनक था। उम्मीद है कि ऐसा दो मैचों में ही हेागा। हमें दो अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके लौटने की उम्मीद है।’’उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के आल राउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम पर अगले मैच में चयन के लिये विचार किया जा सकता है जो चोट के कारण पहले दो मैचों में नहीं खेल पाये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल