1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, CSK vs KKR : चेन्नई की KKR पर जीत से मुंबई प्लेऑफ में पहुंची

IPL 2020, CSK vs KKR : चेन्नई की KKR पर जीत से मुंबई प्लेऑफ में पहुंची

 Reported By: IANS
 Published : Oct 29, 2020 11:31 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 11:46 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल-13 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया।

IPL 2020, CSK vs KKR : रोमांचक...- India TV Hindi
IPL 2020, CSK vs KKR : रोमांचक मुकाबले में जडेजा ने छक्के से चेन्नई को KKR पर दिलाई जीत Image Source : IPLT20

दुबई| चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल-13 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। चेन्नई ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। अंबाती रायडू ने 20 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'भारत को वर्ल्ड कप 2011 में ना हराने का अफसोस ताउम्र रहेगा'

रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बना टीम चेन्नई को जीत दिलाई। चेन्नई की इस जीत से मुंबई इंडियंस को फायदा हुआ है। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे नीतीश राणा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

राणा ने 87 रनों की पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा चार छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 26 रन बनाए। दिनेश काíतक नाबाद 21 रन बनाए। चेन्नई के लिए लुंगी नगिदी ने दो विकेट लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल